Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA 2018: मेजबान रूस का क्रोएशिया ने तोड़ा सपना इस तरह दी मात

फीफा डेस्क। रूस में चल रहें फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट का अब अंतिम दौर चल रहा है और एक से बड़ी एक दिग्गज टीमों को अबकी बार कड़ी टक्कर मिली है। क्रोएशिया की टीम ने कल इतिहास रचते हुए पेनल्टी शूट आउट में रूस पर शनिवार को 4-3 की जीत के साथ ही क्रोएशिया की टीम ने 20 साल बाद फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले 1990 में अर्जेंटीना ने युगोस्लाविया और इटली के खिलाफ दो नॉकआउट मुकाबले जीत थे। इस विश्व कप में क्रोएशिया ने रूस और डेनमार्क को मात दी। साथ ही टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है क्रोएशियाई टीम लगातार दो नॉकआउट मैच पेनल्टी शूटआउट में जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है।

रिपोर्ट के अनुसार इस हार के साथ ही मेजबान रूस का इस बार विश्व कप जीत का सपना टूट गया। अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर ही रूस की उम्मीदों पर क्रोएशिया ने पानी फेर दिया। साथ ही इस मैच में रूस की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करते हुए डेनिस चेरीशेव ने मैच के 31वें मिनट में गोल दागकर मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 39वें मिनट में क्रमरिच के गोल की बदौलत क्रोएशिया ने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। साथ ही फिर मुकाबला इतना रोचक हुआ की इसके बाद निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका।

अब इस जीत के साथ क्रोएशिया का अब अन्तिम चार में बुधवार को इंग्लैंड से मुकाबला होगा। बताया जा रहा है कि क्रोएशिया और रूस के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला निर्धारित 90 मिनट में दोनों टीमों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद शूट आउट की सहायता ली गई। शूट आउट क्रोएशियाई टीम ने शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही।



Herald