Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA World Cup 2018: 20 साल बाद फिर विश्व चैंपियन बना फ्रांस, फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हराया

खेल डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का फाइनल रूस के लुज्निकी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। फ्रांस दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा है। इससे पहले उसने 1998 में अपने घर में पहला विश्व कप जीता था। वहीं अपने पहले विश्व कप के फाइनल में क्रोएशिया को हार मिली।

भारत और इंग्लैंड के मुकाबले के दौरान लड़का-लड़की ने उठाया ये कदम

आपको बता दे कि, फ्रांस छठा देश है, जिसने एक से अधिक बार विश्व कप का खिताब जीता है। इससे पहले ब्राजील 5, जर्मनी 4, इटली 4, अर्जेंटीना 2 और उरुग्वे 2 चैम्पियन बन चुक है। पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ दो ही टीम चैंपियन बनने में कामयाब हुई हैं।

जब धोनी पर उठा ये सवाल तो विराट ने दिया शानदार जबाव, जानिए

रविवार को मॉस्को में खेले गए इस मैच का पहला गोल 18वें मिनट में फ्रांस के खाते में आया। इसके बाद 28वें मिनट में क्रोएशिया के लिए इवन पेरिसिक ने गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। क्रोएशिया के मुकाबले फ्रांस को इस विश्व कप जीतने का दावेदार माना जा रहा था। आखिर 32 दिनों की जंग के बाद लुजिन्हकी स्टेडियम में रविवार को फ्रांस फिर विश्व चैंपियन बना है।

2nd ODI: इंग्लैंड ने 86 रन से जीता मैच, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चुका भारत

मारियो मैंडजुकिच ने 69वें मिनट में दूसरा गोल दागा। 61वें मिनट में पॉल पोग्बान ने शानदार किक लगाकर फ्रांस की बढ़त 3-1 कर दी। और फ्रांस ने 4-1 से आगे कर दिया। फ्रांस के फुटबॉल इतिहास पर नजर डाले तो 6 मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में से 4 में डिडिएर डेसचैंप्स ने हिस्सा लिया। इसके बाद गोल नहीं हो सका और फ्रांस की टीम दूसरी बार विश्व विजेता बनने में सफल रही।

source google



Herald