Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA WORLD CUP 2018: ब्राजील ने मेक्सिको को हरा, क्वार्टरफाइनल में प्रेवश किया

इंटरनेट डेस्क। सोमवार को फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील ने मेक्सिको को हरा क्वार्टरफाइनल में अपना स्थानपक्का कर लिया। इस मैच में ब्राजील ने मेक्सिको को 2-0 से हराया। इस मैच में नेमार और फिरमिनो के एक-एक गोल से मेक्सिको को हार का सामना करना पड़ा। आपकों बता दें की ब्राजील पांच बार फीफा वर्ल्ड कप का विजेता रह चुका है।

त्रिकोणीय टी-20 शृंखला: ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर बड़ी जीत

आपकों बता दें की इस वर्ल्ड कप से विश्व कप की नंबर एक टीम जर्मनी, दो बार का चैंपियन अर्जेंटीना, एक बार की चैंपियन स्पेन और यूरो चैंपियन पुर्तगाल बाहर हो चुकी है। हा अगर ब्राजील अगर यह मैच मेक्सिको से हार जाता तो उसे भी बाहर का रास्ता देखना पड़ता। अब ब्राजील का क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम या जापान दोनों में से विजेता टीम के साथ मुकाबला होगा।

सबसे बड़े अंचभे की बात तो यह है की दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ टीम जिनसे लियोनल मैसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलते है उनकी टीम राउंड 16 में ही बाहर हो गई इस वर्ल्ड कप में ये अजीब खेल देखने को मिला।

इस मैच के दौरान नेमार ने 51वें मिनट में ब्राजील का पहला गोल कर दिया। नेमार ने विलियन को पास दिया जिन्होंने रिटर्न क्रॉस कर वापस गेंद नेमार के पास पहुंचा दी और नेमार ने गेंद को स्लाइड कर गोल में पहुंचा दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

उधर मेक्सिको की टीम ने भी मैच के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसके खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हो सके और मैच उनके हाथों से निकलकर ब्राजील की झोली में पहुंच गया।नेमार ने 88वें मिनट में फिरमिनो के लिए मौका बनाया जिन्होंने दूसरा गोल कर ब्राजील को 2-0 से आगे कर दिया। इस गोल के बाद मेक्सिको को इस मैच को हार गया।