Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Gul Makai Poster Release: जल्द ही मलाला यूसुफजई की जिंदगी नजर आएंगी बड़े पर्दे पर  

इंटरनेट डेस्क। मानों इस समय फिल्म इंडस्ट्री में बायोपिक फिल्म के निर्माण का एक दौर चल रहा हो हमेशा देखा जाता है की आजकल साल में एक दो बायोपिक फिल्म तो रिलीज होती ही है। हाल ही में बॉलीवुड में रिलीज हुई अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू हिट बनी हुई है। इस लिस्ट में पहले ही कई बायोपिक फिल्में जगह बना चुकी हैं। साथ ही बताया जा रहा है की कई बायोपिक फिल्में निर्माण के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है की अब जल्द ही नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई की जिंदगी पर आधारित बायोपिक फिल्म बनने जा रही है मलाला यूसुफजई ऐसी लड़की है जो पूरे विश्वभर में अपनी जिंदादिली के लिए जानी जाती हैं। अब आपको जल्द ही बड़े पर्दे पर मलाला यूसुफजई की बायोपिक फिल्म नजर आएगी।

मलाला यूसुफजई ने पाकिस्तान में महिलाओं के लिए अनिवार्य शिक्षा की मांग की थी और इसके चलते मलाला यूसुफजई तालिबानी गोली का शिकार भी होना पड़ा था। 17 वर्षीय मलाला यूसुफजई को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में 2014 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। महज छोटी सी उम्र से ही मलाला का बचपन संघर्षपूर्ण रहा हैं। उनके छोटे से जीवन में इतने बड़े काम की वजह से आज उनको दुनिया भर में जाना जाता है और वह कई लडकियों की प्रेरणा बनकर सामने आयी है। अब उनकी यही लाइफ को दुनिया फिल्मी पर्दे पर देखना पसंद करेगें। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया हैं। इसमें मलाला का किरदार टीवी दुनिया की चाइल्ड आर्टिस्ट रीम शेख निभा रही हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता मलाला की मां के रोल में नजर आएंगी।

बताया जा रहा है की बायोपिक फिल्म में मलाला युसुफजई का नाम गुल मकाई रखा जाएगा हैं। आज फिल्म के रिलीज हुई मोशन पोस्टर पर नजर डाले तो इसमें रीम के हाथों में किताब है जिसे जलते हुए दिखाया गया हैं। टीजर के बैकग्राउंड में कबीर बेदी की आवाज में कहा गया है, ये उस समय की बात है जब तालिबान धर्म और जिहाद की आड़ में पाकिस्तान और अफगानिस्तान को बर्बाद कर रहा था, तभी पाकिस्तान के एक छोटे गांव से आवाज उठी।



Herald