Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेलों के लिए IAO ने किया ऐलान, 36 खेलों में हिस्सा लेगा 524 सदस्यीय भारतीय दल

नई दिल्ली। अगले महीने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में 524 सदस्यों का भारतीय दल हिस्सा लेगा। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। जकार्ता में 18 अगस्त से दो सितंबर तक होने वाले इन खेलों के लिए भारतीय दल में 277 पुरुष और 247 महिलाएं शामिल हैं।

आईओए ने एथलेटिक्स से सबसे अधिक 52 प्रतिभागियों को जकार्ता भेजने की घोषणा की है। एशियाई खेलों में इस बार आठ और नए खेलों को शामिल किया गया है। बैडमिंटन में 20 और साइक्लिंग में 15 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जबकि कुश्ती में 18, निशानेबाजी में 28 और टेनिस से 12 खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा तीरंदाजी में 16, हॉकी में 36, बास्केटबाल में 12, हैंडबाल में 16, कबड्डी में 24, वुशू में 13, टाइवांडो में पांच, जूडो में छह कराटे में दो, मुक्केबाजी में 10, जिम्नास्टिक में 10, शतरंज में आठ, टेबल टेनिस में 10, भारोत्तोलन में पांच और गोल्फ में 10 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

आईओए ने इससे पहले कहा था कि एशियाई खेलों के लिए इस बार कुल 2370 खिलाड़ियों की संभावित सूची तैयार की गई है। लेकिन अब उन्हीं 524 खिलाड़ियों को जर्काता का टिकट देने का फैसला किया गया है जिनके अपने-अपने खेलों में पदक जीतने की संभावना ज्यादा है।

भारत ने इंचियोन में 2014 में आयोजित एशियाई खेलों के बीते संस्करण में 541 लोगों का दल भेजा था। भारत ने इंचियोन में कुल 57 पदक जीते थे। इनमें 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल थे।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने 524 सदस्यीय दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा, जकाार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सभी 524 भारतीय सदस्यों को मैं अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। प्रतिनिधिमंडल का चयन टोक्यो ओलंपिक को ध्यान में रखकर किया गया है। इसमें उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया गया, जिनके एशियाई खेलों और टोक्यो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने की संभावना ज्यादा है।

The post एशियाई खेलों के लिए IAO ने किया ऐलान, 36 खेलों में हिस्सा लेगा 524 सदस्यीय भारतीय दल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.