Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC RANKING: आईसीसी ने जारी की खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग, जाने टॉप 10 में कितने भारतीय

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने एकतरफा जीत हासिल की वहीं वेस्टइंडीज ने भी बांग्लादेश दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराकर आसान जीत दर्ज की। इन दोनों मैचों के बाद आईसीसी रैंकिंग में काफी बदलाव देखने को मिला।

बल्लेबाजी रैंकिंग:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 158 और 60 रनों की पारी खेलकर दिमुथ करुणारत्ने ने पहली बार टॉप-10 बल्लेबाजों में अपना स्थान बनाया है। वह अभी दसवें स्थान पर है। इसके अलावा एडेन मार्कराम 7वें और डीन एल्गर 8वें स्थान पर मौजूद हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 110 रनों की पारी खेल क्रेग ब्रेथवेट 3 पायदान ऊपर 13वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इसके अलावा एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं, वहीं विराट कोहली दूसरे, जो रुट तीसरे और केन विलियमसन चौथे स्थान पर हैं।

बल्लेबाज  रेटिंग
1 स्टीव स्मिथ 929
2 विराट कोहली 903
3 जो रुट 855
4 केन विलियमसन 847
5 डेविड वार्नर 820
6 चेतेश्वर पुजारा 799
7 एडेन मार्कराम 750
8 डीन एल्गर 746
9 दिनेश चंडीमल 740
10  दिमुथ करुणारत्ने 720

गेंदबाजी रैंकिंग:

गेंदबाजों रैंकिंग में टॉप-7 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है लेकिन गॉल टेस्ट में 5 विकेट चटकाकर 2 स्थान के फायदे के साथ रंगना हेराथ नील वैगनर ने साथ 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इसी मैच में 10 विकेट लेकर हेराथ के साथी गेंदबाज दिलरुवान परेरा सात स्थान के फायदे के साथ 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में सबसे ज्यादा फायदा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेने वाले जेसन होल्डर को हुआ है और वह 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाज  रेटिंग
1 कागिसो रबाडा 899
2 जेम्स एंडरसन 892
3 रविंद्र जडेजा 866
4 वर्नेन फिलेंडर 834
5 रविचंद्रन अश्विन 811
6 पैट कमिंस 800
7 ट्रेंट बोल्ट 795
8 नील वैगनर 765
9 रंगना हेराथ 765
10 जोश हेजलवुड 759

ऑल राउंडर रैंकिंग:

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 33* रन बनाने की वजह से होल्डर को ऑलराउंडर की रैंकिंग में भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वह अब पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं बांग्लादेश की हार के बावजूद शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। शाकिब ने दूसरे टेस्ट में 34 और 54 का स्कोर बनाया वहीं दूसरी पारी में 6 विकेट भी हासिल किये।

ऑल राउंडर  रेटिंग
1 शाकिब अल हसन 420
2 रविंद्र जडेजा 394
3 वर्नेन फिलेंडर 378
4 रविचंद्रन अश्विन 365
5 जेसन होल्डर 354

 

The post ICC RANKING: आईसीसी ने जारी की खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग, जाने टॉप 10 में कितने भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.