Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC RANKING: श्रीलंका के खिलाफ अफ्रीका की शर्मनाक हार के बाद बदली टेस्ट रैंकिंग, अब टॉप पर ये टीम

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी ने ताजी रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार खिलाड़ियों में श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने लम्बी छलांग लगाई है। तो टीमों के मामले में टीम इंडिया अभी भी नंबर एक पर बनी हुई है।

साथ ही आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को भले ही दोनों टेस्ट मैच हारने पड़े हो लेकिन अभी दूसरे नंबर पर है। अफ्रीका के अभी 106 पॉइंट है और आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उनके इस बार 6 अंक कम हुए है। श्रीलंका के खिलाफ टीम ने बहुत शर्मनाक प्रदर्शन किया इस कारण उनके पॉइंट अंक कम हुए है।

साथ ही अब सभी की नजरें और इंग्लैंड और भारत के बीच आगामी पांच टेस्ट मैचों पर टिकी हुई है। इंग्लैंड हाल की ताजा रैंकिंग पांचवें नंबर पर है। अभी इनके महज 97 पॉइंट ही है इस कारण टीम की निगाहें भारत को हराकार लंबी छलांग लगाने पर रहेगी लेकिन इतना भी आसान नहीं रहने वाला है।

इसी तरह इस बार रैंकिंग में अफ्रीका के 6 पॉइंट कम हुए है तो श्रीलंका को इसका फायदा मिला और 6 अंकों की बढ़ोतरी हुई है और अब 97 पॉइंट के साथ छठे पायदान पर है। जबकि भारत के बाद दूसरे नंबर पर अफ्रीका तो तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 106 ही अंकों के साथ बनी हुई है।

यहाँ देखिये टॉप 10 टीमों की रैंकिंग

क्रम संख्या टीम मैच अंक रेटिंग
1 इंडिया 29 3634 125
2 दक्षिण अफ्रीका 35 3712 106
3 ऑस्ट्रेलिया 33 3499 106
4 न्यूजीलैंड 23 2354 102
5 इंग्लैंड 39 3772 97
6 श्रीलंका 38 3668 97
7 पाकिस्तान 21 1853 88
8 वेस्ट इंडीज 29 2235 77
9 बांग्लादेश 19 1268 67
10 जिम्बाब्वे 8 12 2

The post ICC RANKING: श्रीलंका के खिलाफ अफ्रीका की शर्मनाक हार के बाद बदली टेस्ट रैंकिंग, अब टॉप पर ये टीम appeared first on SportzWiki Hindi.