स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने का बड़ा फायदा हुआ हैं। भारत और आयरलैंड के बीच यह सीरीज दो ही मैच की थी, जिसमें भारत ने पहले मैच में आयरलैंड को 76 रनों से और दूसरे मैच में 143 रनों से करारी हार दी थी। भारत को क्लीनस्वीप का फायदा आईसीसीसी टी20 रैंकिंग में मिला हैं। आईसीसीसी टी20 रैंकिंग में भारत का तीसरा स्थान था, वहीँ अब भारत ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया हैं।
भारतीय टीम अब 123 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंची हैं। वहीँ पाकिस्तान क्रिकेट टीम 131 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई हैं। इसके अलावा आईसीसीसी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टॉप 10 खिलाडियों की लिस्ट भी जारी की। टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर वन पर हैं जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद 8वें नंबर पर खिसक गए हैं। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर वन हैं।
आईसीसीसी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ही जगह बनाई हैं वहीँ टॉप 10 गेंदबाजो में भारतीय टीम के युजवेंद्र चहल (तीसरा स्थान) और जसप्रीत बुमराह (दसवां स्थान) ने ही जगह बनाई हैं। ऑलराउंडर की रैंकिंग में ग्लेन मैक्सवेल पहले, मोहम्मद नबी दूसरे और शाकिब अल हसन तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी चौथे और वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुएल्स पांचवें स्थान पर हैं।
बता दें भारत पहले तीसरे स्थान पर थी पहले स्थान पर पाकिस्तान और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम थी। अब भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर आ गई हैं। भारतीय टीम जूलाई के पहले हफ्ते में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर इंग्लैंड और भारत के बीच में 3 वनडे, 3 टी20 और 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। अगर भारत तीनों टी-20 मैच जीत जाती हैं तो वह आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लेगी।
Herald