Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने राहुल द्रविड़ को दिया सचिन तेंदुलकर से भी बड़ा सम्मान

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम में राहुल द्रविड़ को 'द वॉल' के नाम से जाना जाता है। राहुल टेस्ट मैचों के सबसे अच्छे खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे पहले इनका नाम आता है। राहुल द्रविड़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल करने का फैसला लिया है। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले अनिल कुंबले,बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और सुनील गावस्कर को ये सम्मान प्राप्त हो चुका है। इंडिया-ए के कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के लिए शानदार खिलाड़ियों को तैयार करने में लगे हुए है। इससे पहले अडंर 19 विश्व कप को भारत की झोली में डालने के लिए कोच के रूप में राहुल ने जमकर मेहनत कर थी।

जुनियर टीम के लिए वह दिन रात मेहनत करते हैं। राहुल द्रविड़ समारोह में भाग नहीं लिया लेकिन उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए इस विशिष्ट सम्मान के लिए आईसीसी के प्रति आभार प्रकट किया है। राहुल के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर क्लेयर टेलर को भी 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। आईसीसी ने आयरलैंड में आयोजित समारोह में राहुल द्रविड़ को इस सूची में शामिल करने का ऐलान किया था।

राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 36 शतकों और 63 अर्धशतकों की सहायता से 13,288 रन बनाए और 344 वनडे मैचों में 12 शतकों और 83 अर्धशतकों की मदद से 10,889 रन बनाए। राहुल ने भारत के लिए सिर्फ 1 टी-20 मैच खेला, जिसमें उन्होंने 31 रन बनाए ​थे। हॉल ऑफ फेम की स्थापना 2009 में हुई थी और इस लिस्ट में शामिल वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या 87 हो गई है। इस सूची में सबसे ज्यादा खिलाड़ी इंग्लैंड के है। राहुल द्रविड़ सबसे ज्यादा सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर , रिकी पोंटिंग और जैक कैलिस के बाद चौथे स्थान पर हैं।



Herald