Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने राहुल की महानता को किया सलाम, दिया क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में ‘द वाल’ नाम से मशहूर महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ अपनी सादगी और भरोसे के लिए जाने जाते है। अब क्रिकेट की सर्वोच्च नियामक संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्हें एक और सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित करने वाला है।

राहुल द्रविड़

आईसीसी ने उन्हें ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया है। राहुल द्रविड़ आईसीसी के ‘हॉल आॅफ फेम’ में शामिल होने वाले 5वें भारतीय क्रिकेटर हैं। आपको बता दे कि ये सम्मान क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा माना जाता है। इससे पहले भारत के सिर्फ चार क्रिकेटर (सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, अनिल कुंबले) को ये सम्मान हासिल मिला है।

आईसीसी ने आयरलैंड के डबलिन में हुए समारोह में राहुल द्रविड़ के नाम का ऐलान किया। राहुल द्रविड़ इस प्रोग्राम में हिस्सा नहीं ले सके, हालांकि उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए आईसीसी का शुक्रिया अदा किया।

राहुल द्रविड़ ने आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर कहा, हॉल ऑफ फेम में शामिल होना बड़े सम्मान और गर्व की बात है। इसके लिए मैं आईसीसी का शुक्रिया अदा करता हूं।

राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 13,288 रन बनाए। सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में वो सचिन तेंदुलकर (15921), रिकी पोंटिंग (13378) और जैक कैलिस (13289) से ही पीछे रहे। वनडे में भी राहुल द्रविड़ ने 10889 रन बनाए।

The post ICC ने राहुल की महानता को किया सलाम, दिया क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.