Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के कोच, कप्तान, मैनेजर पर गिरी ICC की गाज, चार वनडे और दो टेस्ट मैचों से बैन

दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल, कोच चंडिका हथारुसिंघा और मैनेजर असंका गुरुसिंहा पर चार वनडे और दो टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लगाया है।

श्रीलंका

आईसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। आईसीसी की स्वतंत्र जांच समिति ने इन तीनों पर यह प्रतिबंध लगाया है।

इन तीनों के खाते में कुल आठ नकारात्मक अंक आ गए हैं जिसके कारण इन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा है, “स्वतंत्र जांच समिति के अध्यक्ष माइकल बेलोफ ने श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल, कोच चंडिगा हाथरूसिंघा और मैनेजर असंका गुरूसिंहा के खाते में आठ नकारात्मक अंक डाले हैं जिसका मतलब है कि इन तीनों को चार वनडे और दो टेस्ट मैचों से प्रतिबंधित किया जाता है।”

बयान के मुताबिक, “इन तीनों को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्ड्सन ने 19 जून को आचार संहिता के अनुच्छेद 23.1 के स्तर तीन के उल्लंघन का दोषी पाया था जिसमें खेल की भावना को नुकसान पहुंचाना शामिल है।”

दरअसल, पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर सेंट लूसिया टेस्ट में चंडीमल पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा था जिसके विरोध में श्रीलंकाई टीम मैच के तीसरे दिन मैदान पर दो घंटे की देरी से उतरी थी। इसी कारण इन तीनों पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

आईसीसी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस मामले की सुनवाई की और फैसला सुनाया।

The post श्रीलंका के कोच, कप्तान, मैनेजर पर गिरी ICC की गाज, चार वनडे और दो टेस्ट मैचों से बैन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.