Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind v Eng: पहले वनडे से बाहर हुए भुवनेश्वर, इस तेज गेंदबाज को मिला पदार्पण का मौका

खेल डेस्क। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अन्तिम एकादश में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें पीठ में तकलीफ होने के कारण इस मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

रियल मैड्रिड की ओर से रोनाल्डो ने साबित की है अपनी बादशाहत, गवाह हैं ये आंकड़ें

उनके स्थान पर पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को भारतीय टीम की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पणका मौका दिया गया है। कौल भारतीय टीम की ओर से टी-20 क्रिकेट में खेल चुके हैं। वह दो अन्तरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में तीन विकेट ले चुके हैं।

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ अपना दबदबा कायम करने उतरेगा भारत

इस मैच में विराट कोहली के बल्लेबाजी के लिए चौथे क्रम पर मैदान पर उतरने की संभावना है। उनके तीसरे स्थान पर केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है। जिन्होंने हाल ही में टी-20 सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था।

फाइनल में पहुंच क्रोएशिया ने रच दिया ये इतिहास, मैच में बने ये रिकॉर्ड

भारतीय टीम इस मैच में जीत के साथ शृंखला में विजयी शुरुआत करना चाहेगी। एक दिवसीय क्रिकेट में दोनों टीमों के ऑल ओवर प्रदर्शन की बात की जाए तो इसमें भारतीय टीम का विरोधी टीम पर दबदबा रहा है।

दोनों टीमों के बीच अभी तक 96 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 52 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है जबकि उसे 39 में हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच टाई रहे और तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकाला है।

टीम:

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयान मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, डेविड विल्ले, लीम प्लंकेट, आदिल रशीद, मार्क वुड।

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, युजेंद्र चहल।