Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind v Eng: पहले तीन मैचों लिए पंत और कुलदीप भारतीय टेस्ट टीम में शामिल

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवरों की शृंखला समाप्त होने के बाद अब दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट शृंखला खेली जाएगी। एक अगस्त से शुरू होने वाली इस लम्बी शृंखला के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है।

इंग्लैंड ने भारत की लगातार सीरीज जीत पर लगाया ब्रेक, रूट का लगातार दूसरा शतक

बीसीसीआई की चयनसमिति ने इस शृंखला के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में विकेटकीपर रिषभ पंत को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। वहीं एक अन्य विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब हुए।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अब एकदिवसीय क्रिकेट से भी लेंगे संन्यास!

वहीं खबरों के विपरीत टीम इंडिया के यॉर्करमैन चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम में जगह दी गई है। पहले उनके इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों से बाहर होने की संभावना जताई जा रही थी।जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर ही चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह टी-20 शृंखला और वनडे के लिए भारतीय टीम से बाहर हो गए थे। टी-20 में उनके स्थान पर राजस्थान के दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया था।

ये विश्व रिकॉर्ड बना विराट ने छोड़ दिया इन महान कप्तानों को पीछे

वहीं टी-20 और वनडे सीरीज में अपनी फिरकी के फेर में अंग्रेजों को जमकर नचाने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा के साथ तीसरे स्पिनर के रूप में चुना गया है। टीम में मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर पांच प्रमुख गेेंदबाज होंगे। जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने लिया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट

तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे (उप कप्तान), करूण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर), रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर।