Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG- सबसे ज्यादा उम्र में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजो तीसरे खिलाड़ी है धोनी, जाने कौन है पहले 2

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारतीय टीम को 86 रनों से गंवाना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने पहले मैच में जीत के बाद सीरीज में बनायी बढ़त को खो दिया और सीरीज में बराबरी पर आना पड़ा।

भारतीय टीम को लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में हार का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी ने एक यादगार उपलब्धि हासिल की।

महेन्द्र सिंह धोनी ने पूरे किए अपने वनडे करियर के 10 हजार रन

जी हां भारतीय को टीम को दूसरे वनडे मैच में मिली हार से निरााश होना पड़ा लेकिन इस निराशा के बीच भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट इतिहास का एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। एमएस धोनी ने इस मैच में अपने वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे किए।

वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले धोनी बने 12वें बल्लेबाज

धोनी ने वैसे इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदो में 37 रनों की पारी खेली लेकिन एम एस धोनी ने जैसे ही इस पारी के दौरान अपना 33वां रन पूरा किया वो वनडे क्रिकेट इतिहास में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों के विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाले 12वें बल्लेबाज बन गए। धोनी ने अपनी ये खास उपलब्धि अपने वनडे करियर के 320वें मैच की 273वीं पारी में हासिल किया।

37 साल और 7 दिन की उम्र के साथ धोनी बने ऐसा करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज

महेन्द्र सिंह धोनी अभी हाल ही में 37 साल के हुए हैं। वो इस मैच में 37 साल और 7 दिन की उम्र में खेलने उतरे। धोनी ने ये कीर्तिमान भी इस दिन पूरा किया। इसके साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट इतिहास में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं।

दिलशान ने बनाए हैं सबसे ज्यादा उम्र में 10 हजार रन

धोनी ने अपने वनडे करियर के 10 हजार रन 37 साल और 7 दिन की उम्र में पूरे किए तो वहीं इस लिस्ट में सबसे पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र 38 साल और 285 दिनों में इस मिल के पत्थर तक पहुंचे।

साथ ही इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायल लारा 37 साल और 228 दिनों के साथ मौजूद हैं। धोनी इस मामले में तीसरे बल्लेबाज बने तो वहींं श्रीलंका के सनथ जयसूर्या यहां तक 36 साल और 40 दिन की उम्र में पहुंचे थे।

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS ENG- सबसे ज्यादा उम्र में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजो तीसरे खिलाड़ी है धोनी, जाने कौन है पहले 2 appeared first on SportzWiki Hindi.