Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind v/s Eng : दूसरे टी-20 मैच में इतिहास रचने मैदान में उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरने के साथ ही कोई न कोई रिकॉर्ड बना रहे है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड करने वाले धोनी शुक्रवार को होने वाले दूसरे मैच में इतिहास रचने जा रहे है। इस मैच में खेलने के साथ ही धोनी 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय खिलाडी बन जाएंगे।

धोनी से पहले भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ यह कारनामा कर चुके है। जहां सचिन ने अपने 24 साल लंबे क्रिकेट करियर में कुल 664 इंटरनेशनल मैच खेले थे वहीं राहुल द्रविड़ ने कुल 509 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

धोनी जो कि टेस्ट क्रिकेट से पहले ही रिटायर हो चुके है लेकिन वनडे और टी-20 मैच खेलते है, इस लिस्ट में शामिल होने वाले कुल नौंवे खिलाडी होंगे। इस लिस्ट में सचिन का नाम सबसे ऊपर है और उनके बाद महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, रिकी पोंटिंग, शाहिद अफरीदी, जैक्स कालिस और राहुल द्रविड़ का नाम आता है।



2004 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैचों में डेब्यू करने वाले धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 318 वनडे और 91 टी-20 सहित कुल 499 मैच खेले है। धोनी ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था वहीं टेस्ट में उनको पहली बार खेलने का मौका 2005 में श्रीलंका के खिलाफ मिला था। धोनी 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ के भारत के पहले टी-20 मैच का हिस्सा थे।

धोनी भारत के लिए 331 मैचों में कप्तानी कर चुके है जिनमें से 178 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता चुके है। धोनी की कप्तानी में 2009 में टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन स्थान पर पहुंची थी।



Herald