Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG- दिनेश कार्तिक का अंग्रेजो को चुनौती, एक बार फिर दोहरायेंगे 2007 की सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम 1 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने जा रही है। इस टेस्ट सीरीज को लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं इस भारतीय टीम में किसी एक खिलाड़ी के करियर के लिए  अगर ये सीरीज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, तो वो है विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक….

दिनेश कार्तिक के लिए इंग्लैंड दौरा है इतिहास दोहराने का मौका

रिद्धिमान साहा को अंगूठे में लगी चोट के बाद भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले दिनेश कार्तिक के लिए इस सीरीज के खास मायनें हैं। दिनेश कार्तिक को खुद भी ये आभास है कि उनके लिए ये टेस्ट सीरीज 10 साल पहले जैसे ही 2007 के इंग्लैंड दौरे की तरह कामयाबी दोहराने का सुनहरा मौका है।

दिनेश कार्तिक ने टेस्ट सीरीज से पहले दी अपनी प्रतिक्रिया

दिनेश कार्तिक ने इंग्लिश काउंटी टीम एसेक्स के खिलाफ हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बल्ले से अपने आपको आत्मविश्वास देने वाली पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने अभ्यास मैच में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा 82 रन बनाने में सफल रहे, लेकिन इसके बाद भी दिनेश कार्तिक पहले टेस्ट मैच से पहले जितने उत्साहित हैं उतने की नर्वस भी हैं।

टेस्ट सीरीज को लेकर हो रही है घबराहट, लेकिन थोड़ा उत्साहित

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि

“मै घबराहट महसूस कर रहा हूं और थोड़ा सा उत्साहित भी हूं। लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं और मैं अब आगे की तरफ देख रहा हूं। इंग्लैंड में खेलना एक बड़ी चुनौती है, और दूसरे खिलाड़ियों की तरह मैं भी उत्साहित हूं ।”

2007 मे हुई थी शानदार सीरीज

दिनेश कार्तिक को जब साल 2007 के इंग्लैंड दौरे को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

मुझे वैसे वो याद नहीं है, मेरी याद्दाश्त बड़ी खराब है। मुझे इतना याद है कि ये मेरे करियर की एक हाईलाइट थी। ये एक बहुत शानदार टेस्ट सीरीज थी। एक ऐसी सीरीज जिसमें दोनों ही टीमें तीनों ही टेस्ट के लिए समान एकादश खेली। ये सीरीज दिखाती थी कि वो कितनी प्रतिस्पर्धी थी। दोनों ही टीमों को कोई बदलाव करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। जो प्रतियोगिता में क्रिकेट की गुणवत्ता दिखाती है।”

अच्छी भावना से खेली गई वो टेस्ट सीरीज

2007 की सीरीज  लेकर कार्तिक ने कहा कि

“वहां पर बहुत ज्यादा तर्क-वितर्क देखने को मिले, लेकिन ये टेस्ट सीरीज अच्छी भावना से खेली गई। हमने लॉर्ड्स मैच बचा लिया और नॉटिंघम में जीत हासिल की तो ओवल में अनिल कुंबले ने शतक जड़ा था। उनके पास इस मैच में कोई रास्ता ही नहीं बचा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS ENG- दिनेश कार्तिक का अंग्रेजो को चुनौती, एक बार फिर दोहरायेंगे 2007 की सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.