Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG : भारतीय टीम के 2014 इंग्लैंड दौरे से 2018 के दौरे पर इतना हो गया है बदलाव

भारतीय टीम को 1 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत करनी है। भारत से इस टेस्ट सीरीज से बड़ी उम्मीदें हैं। खासकर इसलिए कि टीम इंडिया के साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर मिली हार का बदला इस दौरे पर जीत के साथ चुकता कर दिया जाए।

साल 2014 से 2018 के इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में बदलाव

यहां पर हम आपको 2014 के इंग्लैंड दौरे से लगातार 2018 के इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में हुए बदलाव को लेकर बताते हैं। भारत को इंग्लैंड के 2014 के दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। उस हार के जख्म तो अब भी ताजा हैं लेकिन इस दौरान कई बदलाव हुए।

चार सालों में टीम में हुए कई बदलाव

2014 में मिली हार का बदला तो लेना है लेकिन इस दौरान टीम की बागडौर एक खिलाड़ी से दूसरे खिलाड़ी के हाथ में आ गई है साथ ही कई खिलाड़ियों में बदलाव देखने को मिला है। कोई पहली बार इंग्लैंड में खेल रहा है तो कोई लंबे समय के बाद वापसी कर रहा है।

तब कमान धोनी के हाथ, इन खिलाड़ियों ने बनायी थी जगह

तब और अब इनमें जब बदलाव की बात करें तो 2014 में टीम की कमान महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों में थी। वहीं वर्तमान कप्तान विराट कोहली धोनी के डुपिटी थे। तो वहीं इस टीम में वरूण आरोन जैसा तेज गेंदबाज था, तो लंबे समय के बाद टीम में मौका पाने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी थे।

टीम में पंकज सिंह और ईश्वर पांडे जैसे तेज गेंदबाज थे, जो घरेलु क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर 19 सदस्यीय दल में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। ऑलराउंडर के रूप में स्टुअर्ट बिन्नी मुख्य थे।

अब है कोहली के पास टीम का नेतृत्व, कई हैं युवा सितारें

2014 के बाद एक बार फिर से भारतीय टीम इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर है। यहां इन चार सालों में कई चीजें बदली हैं। इस बार टीम में कई युवा सितारों की फौज है जो विश्व क्रिकेट में अपना नाम स्थापित करने की दौड़ में लगे हुए हैं।

इन खिलाड़ियों में खासकर लोकेश राहुल और कुलदीप यादव जैसे युवा सितारें हैं तो वहीं हाल ही में करीब 8 साल बाद वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मौजूद हैं। टीम की कमान तब के डुपिटी विराट कोहली के हाथों में है।

क्या 2014 की नाकामी को 2018 में छोड़ पाएंगे पीछे

इस टीम में गेंदबाजी लाइनआप की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर जैसे युवा तेज गेंदबाज हैं। जो पिछले समय काफी शोर करने में कामयाब रहे हैं।

वहीं टीम में इस बार ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या हैं। और साथ ही एक 20 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अपनी जगह बनायी है।

इस तरह से साफ देखा जा सकता है कि टीम में अंतर तो है, लेकिन क्या ये टीम 2014 की नाकामी से पार पाकर जीत की इबारत लिखेगी ये तो वक्त ही बताएगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post IND VS ENG : भारतीय टीम के 2014 इंग्लैंड दौरे से 2018 के दौरे पर इतना हो गया है बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.