Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG- ये हैं वो 7 खिलाड़ी जिन्हें विराट कोहली पहले टेस्ट में रखेंगे टीम से बाहर

भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी कमर कस चुकी है। भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए हर किसी की नजरें विराट कोहली एंड कंपनी पर है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी गई है। ऐसे में चयनकर्ता के लिए किसी 7 खिलाड़ियों को बाहर करना आसान नहीं रहेगा।

इन 7 खिलाड़ियों को पहले टेस्ट से भारतीय टीम से रहना होगा बाहर

ऐसे में टेस्ट मैच के शुरू होने से एक दिन पहले हम आपको बताते हैं इस टीम में से किन 7 खिलाड़ियों को बाहर रहना होगा। साथ ही आपको ये भी बताते हैं जो खिलाड़ी बाहर होंगे वो किस वजह से एकादश का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

शिखर धवन

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का पहले टेस्ट मैच में बाहर रहना तय है। शिखर धवन एसेक्स के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच की दोनों पारियों में खाता नहीं खोल सके थे, तो वहीं उके मुकाबले युवा बल्लेबाज केएल राहुल ने अभ्यास मैच में बेहतर प्रदर्शन किया था। ऐसे में धवन के लिए पहले टेस्ट मैच में जगह बनाना मुश्किल है।

ऋषभ पंत

इस टेस्ट सीरीज के साथ ही पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भारत ए के लिए और साथ ही अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन टीम में मुख्य विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक के होते हुए पंत की जगह मुश्किल है।

रविन्द्र जडेजा

इस टीम में अनुभवी स्पिन गेंदबाज आर अश्विन जैसा खिलाड़ी शामिल है। इसे देखते हुए टीम में विराट कोहली किसी एक स्पिनर के रूप में अश्विन को ही तरजीह देंगे ऐसे में रविन्द्र जडेजा को के पास बाहर बैठने के अलावा कोई चारा नहीं बच सकेगा।

कुलदीप यादव

भारतीय टीम के चाइमैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने जिस तरह से सीमित ओवर की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शवन किया था, उसे देखकर तो उनसे टेस्ट क्रिकेट में बड़ी आस है लेकिन जिस तरह की इंग्लैंड की कंडिशन है वहां पर दो स्पिन गेंदबाद नहीं खेल पाएंगे ऐसे में कुलदीप को भी बाहर ही रहना होगा।

जसप्रीत बुमराह

टीम के स्ट्राइक तेज गेंदबाज के रूप में पिछले कुछ समय से अपनी जगह बना चुके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं। जसप्रीत बुमराह को टीम में जगह तो मिली है लेकिन उन्हें एकादश से तो बाहर रहकर ही मैच का लुत्फ उठाना होगा।

शार्दुल ठाकुर

भारतीय टीम के युवा प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को इंग्लैंड के दौरे पर भुवी की गैरमौजूदगी में टीम में जगह मिली है। शार्दुल ने भले ही अभ्यास मैच में 1 विकेट हासिल किया था लेकिन भारतीय टीम मोहम्मद शमी की जगह शामिल कर जोखिम नहीं लेना चाहेगी।

करूण नायर

भारतीय क्रिकेट इतिहास के दूसरे तिहरा शतकधारी कर्नाटक के युवा बल्लेबाज करूण नायर को टेस्ट टीम में जरूर शामिल किया है लेकिन जिस तरह से बल्लेबाजी लाइन अप में पहले से गहरायी है उसे देखकर तो करूण के लिए एकादश में जगह बना पाना संभव नहीं है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS ENG- ये हैं वो 7 खिलाड़ी जिन्हें विराट कोहली पहले टेस्ट में रखेंगे टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.