खेल डेस्क। भारतीय बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा के एक और जबरदस्त शतक के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में गुरूवार को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस भारत ने जीता था और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का मौका दिया। नॉटिंघम में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 268 रन पर ऑलआउट हो गई । लक्ष्य का पीछा करने के दौरान भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही।
IND VS ENG : भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को दिया पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता
सीरीज में कुलदीप यादव पर विराट कोहली ने आज दांव लगाया। और कुलदीप ने भी कप्तान को निराश नहीं किया। उन्होंने वनडे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटककर इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। कुलदीप (25 रन पर छह विकेट) की चौथी सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाजी रही है। कुलदीप के वनडे में पहली बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को 49.5 ओवर में 268 रन पर निपटा दिया।
इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने मैच शुरू होने से पहले ही मानी अपनी हार
कप्तान विराट ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड पर आठ विकेट की जीत के बाद कुलदीप की जमकर तारीफ की जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की । भारत ने 40.1 ओवर में दो विकेट पर 269 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। रोहित ने 114 गेंदों पर 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन की मैच विजयी पारी खेली। भारत की आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में छह मैचों में यह पांचवीं जीत है। भारत ने इससे पहले आयरलैंड से टी-20 सीरीज 2-0 से और इंग्लैंड से टी- 20 सीरीज 2-1 से जीती थी।
source google
FIFA 2018: इंग्लैंड को हराकर क्रोएशिया ने रचा इतिहास, फाइनल में इस टीम से होगी खिताबी भिड़ंत
Herald