भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के मैनचेस्टर में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।

इंग्लैंड ने दूसरा टी-20 मैच किया अपने नाम
इंग्लैंड की टीम पहले मैच में भारत के स्पिन कुलदीप यादव की गेंदो में खासे परेशान हुए थे लेकिन वहीं दूसरे टी-20 मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ सहजता नजर आयी। इंग्लैंड की इस शानदार वापसी के बाद भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज जुयवेन्द्र चहल का भी मानना है कि इंग्लैंड को पहले मैच में की गई गलतियों में सुधार से दूसरे मैच में जीत हासिल हुई।

कुलदीप के खिलाफ उन्होंने नहीं दोहरायी पिछले मैच की गलतियां
चहल ने इस मैच के बाद कहा कि
“कुलदीप ने पिछले मैच में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन इस मैच में उन्होंने(इंग्लैंड) ज्यादा सावधानी से खेला। उन्होंने चयन किया कि वो कौन सी डिलीवरी खेलना चाहते हैं और कौन सी नहीं खेल सकते। पिछले मैच में उन्होंने बहुत गलतियां की, लेकिन वो यहां पर सुधार के साथ आए और खेले। इस बार उन्होंने कुलदीप के खिलाफ जोखिम उठाने से पहले समझा।”
“उन्होंने कुलदीप के खिलाफ पहले तीन ओवर में नहीं खेला, लेकिन आखिरी ओवर में शॉट्स खेले और वहीं से हम मैच से बाहर हो गए। क्योंकि तब तक तो हमारे पास मैच जीतने का मौका था। सिर्फ 150 रनों के लक्ष्य के बाद भी आखिरी ओवर तक गए मतलब कि हमने अच्छी गेंदबाजी की।”

150 का स्कोर था डिफेंडेबल
पिच को लेकर चहल ने कहा कि” विकेट मध्यम गति के गेंदबाजों के लिए थोड़ी सहायक थी। अच्छी उछाल थी। तभी तो आपने देखा होगा कि दोनों टीमों में से कोई भी पावर प्ले में बड़ा स्कोर नहीं कर सकी। आप कह सकते हैं कि हम 150 रनों के स्कोर का बचाव कर सकते थे अगर हमने आखिर में 2-3 छक्के ना दिए होते तो।
ब्रेक के दौरान हमने 20-30 रन कम होने की बात नहीं की जब हमने इस विकेट पर 150 रन बनाए तो इसे डिफेंड कर सकते थे। हमें नहीं लगता था कि हमें 170-180 रनों की जरूरत थी क्योंकि विकेट पूरी तरह से अलग था। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रही थी।”

इन छोटे मैदान पर गेंदबाजी करते रखना होता है ध्यान
चहल ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा कि “आईपीएल में मैं चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलता हूं तो वहां पर बाउन्ड्री बड़ी है। लेकिन जब आप छोटे मैदान में गेंदबाजी करते हैं तो आपको उसी के अनुसास लंबाई बदलनी पड़ती है। इन विकेटो पर फुट फेंकनी पड़ती है। मैं अपनी गति को अलग-अलग करने की कोशिश करता हूं। कभी मैं एक अच्छी लंबाई के साथ गेंदबाजी करता हूं तो कई बार थोड़ी धीमी गति की गेंदबाजी कर लेता हूं।”
युजी ने उमेश यादव की तारीफ के पढ़े कसीदें
उमेश यादव को लेकर युजी ने कहा कि “अगर आपने देखा हो तो उमेश भाई आईपीएल से ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, यहां तक कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की। वो 2012 के बाद से केवल तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं लेकिन आप परिपक्वता के स्तर को देख सकते हैं। वो शुरूआत में और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करते हैं। पहले 6 ओवर में जिस तरह से शुरूआत करना चाहते हैं वो हमारे लिए वहीं कर रहे हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND VS ENG- युजवेन्द्र चहल ने बताई विराट गलती जिसकी वजह से भारत को करना पड़ा हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.