स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज शाम 5 बजे से नॉटिंघम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। विराट ने मेजबान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता देकर सही किया है या गलत इसका फैसला मैच के खत्म होने के बाद पता चलेगा। पहले वनडे मैच में ही इंग्लैंड के लिए एक बुरी खबर आई है उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाब रही थी। आज के मैच में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं।
आज के मैच को दोनों टीमें किसी भी तरह से जीत कर इस सीरीज के पहले मैच से बढ़त हासिल करना चाहती है। लेकिन मैच के शुरू होने से पहले ही मेजबान के बल्लेबाजों में भारतीय टीम के गेंदबाजों को खतरा बताया है। इस टीम के शानदार बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय टीम का पलड़ा भारी बताया है। रूट ने कहा कि भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाज के आगे टिकना आसान काम नहीं है। टी20 सीरीज में स्पिनर गेंदबाजों ने हमारे लिए समस्या खड़ी करी और अब वनडे में भी खड़ी कर सकते हैं। टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को अब 3 मैचों की वनडे सीरीज को जीतने के साथ आज मैदान में उतरेगी। भारतीय मेजबाज टीम का कम स्कोर पर रोक देती है तो भारतीय टीम के लिए मैच जीतना आसान हो सकता है।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल,शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयर्सटो, जैक बाल, जोस बटलर, सैम कुरैन, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय और डेविड विले
Herald