Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: बटलर का कैच लपकने के साथ ही धोनी के नाम जुड़ा एक और विश्व रिकॉर्ड

मैच में इंग्‍लैंड टीम ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया है.41.4 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर छह विकेट पर 239 रन है. जॉनी बेयरस्‍टॉ, जेसन रॉय, इयोन मोर्गन, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर और मोईन अली आउट हुए हैं. जो रूट 82 रन बनाकर क्रीज पर हैं. अली के आउट होने के बाद उनका साथ देने विली आये हैं. इस मैच में भी पिछले मैच के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके हैं.

इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व मौजूदा विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, धोनी ने इस मैच से पहले तक 319 वनडे में 298 कैच लपके थे और वह 300 के क्‍लब में शामिल होने से सिर्फ दो कदम दूर थे. जिसे उन्होंने बटलर का कैच लेते ही पूरा कर लिया. अभी तक इंग्लैंड की इस पारी में धोनी दो कैच लपक चुके हैं.

इसी के साथ उन्होंने 300 वाली लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. इस मैच से पहले तक टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्‍लेबाज़ धोनी से सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट (417), मार्क बाउचर (402) और कुमार संगाकारा (383) ही आगे हैं. वहीं धोनी सबसे ज्यादा 107 स्टंप करने का रिकॉर्ड पहले ही बना चुके हैं.

बल्लेबाजी के दौरान यह रिकॉर्ड बना सकते हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने 319 वनडे मैचों में 51.37 के औसत से 9967 रन बनाए हैं, जिसमें दस शतक भी शामिल हैं. इस धाकड़ विकेटकीपर बल्‍लेबाज़ को 10,000 के स्‍पेशल क्‍लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 33 रन की जरूरत है.

यकीनन उनके फैंस को इस ख़ास मुकाम का बेसब्री से इंतजार होगा. अगर ऐसा हुआ तो वह इस आंकड़े को छूने वाले एकलौते सक्रिय क्रिकेटर होंगे.

वैसे भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने 10,000 के आकड़े को पार किया है. जबकि धोनी चौथे भारतीय और दुनिया के कुल 12वें खिलाड़ी होंगे.

The post IND vs ENG: बटलर का कैच लपकने के साथ ही धोनी के नाम जुड़ा एक और विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.