भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच क्रिकेेट के मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला गया। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक बार फिर से वापसी करते हुए शानदार 86 रनों की जीत हासिल की और जीत के साथ ही सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। इससे पहले पहला वनडे मैच भारत ने जीता था।

इंग्लैंड टीम ने की पहले बल्लेबाजी
लॉर्ड्स के मैदान में खेले गए इस मैच में पहले मैच में मिली करारी हार के बाद भी इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को उनके सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जैसन रॉय ने सही साबित किया और पहले विकेट के लिए शानदार 69 रनों की साझेदारी की।

इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी कर बनाए 322 रन
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अच्छी साझेदारी तो की लेकिन दोनों ही बल्लेबाज कुछ ही अंतराल में चलते बने। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन के 53 रन और जो रूट के शानदार शतकीय पारी 113 रन के साथ ही अंतिम ओवरों में डेविड विली की 50 रनों की पारी की मदद से इंग्लैंड ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 322 रनों का स्कोर खड़ा किया।

भारतीय बल्लेबाजी दिखी कमजोर
इंग्लैंड की तरह ही इस लक्ष्य के जवाब में भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरूआत तो दी लेकिन इस बार भारतीय टीम उस उच्छी शुरूआत को भुना नहीं सकी। सलामी बल्लेबाजों के साथ ही लोकेश राहुल भी 60 रनों तक अपना विकेट खो चुके थे। इसके बाद विराट कोहली और सुरेश रैन ने जरूर 80 रन चौथे विकेट के लिए जोड़े, लेकिन भारतीय टीम को उसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरने रहेे। अंततः भारतीय टीम 50 ओवरों में 236 रनों पर ऑल आउट हो गई। और इंग्लैंड ने मैच को 86 रनों से जीत लिया।

माइकल वॉन भारतीय बल्लेबाजी तरीके से निराश
भारतीय टीम की बल्लेबाजी की स्थिति पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि
“भारत इस लक्ष्य का पीछा करने के तरीके से खुश नहीं होगा। उन्होंने 30 ओवर के बाद दोपहर में तो बल्लेबाजी में अभ्यास की तरह खेलने का फैसला किया। इस तरह की स्थिति इस खतरनाक बल्लेबाजी लाइन अप के लिए सही नहीं हैै।”
India cannot be happy with that chase … almost as if they decided to have an afternoon middle practice after around 30 overs … for such a formidable Batting line up that can’t be right … #ENGvIND #Lords
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 14, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND VS ENG- लॉर्ड्स में भारत के शर्मनाक हार के बाद माइकल वान ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.