इंग्लैंड की सरजमीं पर कुछ ही दिनों में मेजबान इंग्लैंड और नंबर वन टेस्ट टीम भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस टेस्ट सीरीज को लेकर दोनों ही टीमों जी-जान से तैयारी में जुटी हुई हैं। दोनों ही टीमें एक दूसरे पर श्रेष्ठता साबित करने के इरादें से इस टेस्ट सीरीज में उतरने जा रही हैं लेकिन दोनों टीमों की सबसे बड़ी चिंता अपने खिलाड़ियों की चोट है।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड हुए चोटिल
चोट ने इस सीरीज में अब तक दोनों ही टीमों की ओर से कई खिलाड़ियों का खेलना संदिग्ध कर दिया है और इसी कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ गया है। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड टेस्ट सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गए हैं और उन्हें चोट के कारण काउंटी के चलते मैच में बाहर बैठना पड़ा।

काउंटी क्रिकेट में बीच मैच मे लगी एड़ी में चोट
मार्क वुड रविवार को काउंटी क्रिकेट में डरहम की टीम के लिए ग्लूस्टरशाकर के खिलाफ खेल रहे थे। इस मैच में मार्क वुड ने अपनी गेंदबाजी के स्पेल में अभी 6 ओवर की गेंदबाजी की कर चुके थे कि उन्हें अपनी एड़ी मे तकलीफ होने लगी। मार्क वुड के एड़ी की तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि वो आगे गेंदबाजी नहीं कर सके और बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ा।

मार्क वुड हैं इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा
भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज में मार्क वुड में इंग्लैंड की अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए ऑलराउंडर क्रिस वोक्स से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। लेकिन मार्क वुड के द्वारा वनडे सीरीज में किए प्रदर्शन से उन्हें एकादश में जगह मिल भी सकती थी लेकिन चोट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी।

एक अच्छे टेस्ट क्रिकेटर के रूप में चाहता हूं पहचान- वुड
मार्क वुड ने कहा कि
“टेस्ट क्रिकेट में अभी भी मेरे लिए शिखर पर खेलना बाकी है और जिस समय मैंने उस सपने को जाने दिया मैं शायद वो क्रिकेटर नहीं हो सका। मैंने बगीचे में भी हमेशा टेस्ट क्रिकेट खेला। मैंने टीवी पर हमेशा टेस्ट क्रिकेट देखा। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि सफेद गेंद की क्रिकेट में अच्छे खिलाड़ी नहीं है, लेकिन अगर आपको एक टॉप क्रिकेटर के रूप में जाना जाएगा तो वो टेस्ट क्रिकेट में किया गया प्रदर्शन ही है। मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद नहीं आए तो इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND VS ENG- भारतीय खेमे में ख़ुशी की लहर, इंग्लैंड का स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.