Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND Vs ENG: कोहली का 'बॉस' बन गया टीम इंडिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज...

इन​ दिनों टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। टी-20 सीरीज के इस पहले मुकाबले में इंडियन टीम के शेरों ने इंग्लैंड को 10 गेंदे शेष रहते 8 विकेट से करारी शिकस्त दे दी। मैच के हीरो फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव को मैन आॅफ द मैच से नवाजा गया। इस कुलदीप ने मात्र 24 रन देकर 5 विकेट झटके थे, जिसमें कप्तान इयोन मोर्गन सहित जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो जो रूट और एलेक्स हेल्स जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल मात्र 54 गेंदों पर नाबाद 101 रनों शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड 8 विकेट से यह मैच हार गया। कोहली 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स मारकर भारत को विजयश्री दिलवा दी।नाबाद 101 रनों की पारी में केएल राहुल ने 10 चौके तथा 5 छक्के लगाए। इस 101 रन के साथ केएल राहुल टी-20 में दूसरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। जबकि इससे पहले रोहित शर्मा टी-20 मैच में दो शतक लगा चुके हैं।

केएल राहुल की इस विस्फोटक बल्लेबाजी से कप्तान विराट कोहली बहुत खुश हैं। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से केएल राहुल की तारीफ में एक नया नाम दिया है। कोहली ने लिखा है-क्या पारी खेली है Baaaaas... केएल राहुल ने। मतलब साफ है, कप्तान विराटा कोहली ने केएल राहुल का नया नाम बॉस रखा है।

आपको याद दिला दें​ कि आईपीएल सीजन 2018 के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए केएल राहुल ने खतरनाक बल्लेबाजी की थी। उस दौरान केएल राहुल को उनके 26वें जन्मदिन की बधाई देते हुए कड़क लड़का कहा था। किंग्स इलेवन पंजाब के टीम मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने टिवटर पर पोस्ट किया था-क​ड़क लड़के को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...इसी तरह ताबड़तोड बैटिंग करते रहो। उस वक्त वीरेंद्र सहवाग ने केएल राहुल को कड़क लड़का नाम दिया था। केएल राहुल ने आईपीएल सीजन 2018 में 659 रन बनाए थे।बता दें कि केएल राहुल ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्हे टी-20 इंटरनेशनल में शतक बनाने के बावजूद भी मैच आॅफ द मैच नहीं मिला। जबकि यह बाजी कुलदीप के यादव के हाथों लगी।

गौरतलब है कि साल 2016 में केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाया था, लेकिन टीम इंडिया वह मैच हार गई थी। इसी मैच में शतक बनाने वाले कैरिबीआई क्रिकेटर इविन लुईस को मैन आॅफ दे मैच से नवाजा गया था। यह एक इत्तेफाक है कि अब इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया मैच जीत भी चुकी है। इस मैच में केएल राहुल ने नाबाद 110 रनों की पारी भी खेली है, बावजूद इसके उन्हें मैन आॅफ द मैच नहीं मिल सका।



Herald