Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs England : टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। एक अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। साथ ही भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रही टेस्ट सीरीज के पहले बीसीसीआई ने तीन टेस्टों के लिए लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अभी भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली गयी थी। साथ ही इंग्लैंड ने हाल ही में भारत को वनडे श्रृंखला में मात दी है। पांच टेस्टों की सीरीज़ से पूर्व एकमात्र अभ्यास मैच भी खेला जा रहा है। साथ ही मैच से पहले टीम के लिए भारतीय कोच रवि शास्त्री ने एक बयान दिया है। साथ ही बताया गया है कि अभी दोनों टीमें अभ्यास मैच मे खेल रही है गर्मी को देखतें हुए अब अभ्यास मैच 4 की जगह 3 दिन का ही होगा।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत के लिए यह मुकाबला काफी खतरनाक होगा क्योंकि इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म ने नजर आ रहें है। लेकिन हाल ही में भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि भारतीय टीम हर परिस्थितियों में खेलना जानती है वह किसी प्रकार की कोई शिकायत करने में विश्वास नहीं रखती है। साथ ही रवि शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान अपने प्रदर्शन के लिए मुश्किल परिस्थितियों का बहाना नहीं बनाएगी। अभी खिलाड़ी अपने हिसाब से बेहतर प्रदर्शन करेगें। साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने हार के बाद कभी भी पिच या अन्य परेशानियों को लेकर कोई भी बहाना नही बनाया हैं।

भारतीय कोच रवि शास्त्री का कहना है कि हम जहां भी जाते हैं वहां अपने प्रदर्शन पर गर्व महसूस करते हैं और हम विश्व में विदेशी दौरे पर सबसे अच्छा व्यवहार करने वाली टीम बनना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैदानकर्मियों ने पिच पर अच्छी घास है इस बात पर हमारी राय जानी की आप क्या चाहते है क्या मैदान से घास हटायी जानी चाइये तो हमने इस बात का जबाब दिया बिलकुल नहीं। यह आपका एकाधिकार है।



Herald