Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#INDvsENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 257 रन का टारगेट

लीड्स। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 256 रनों पर रोक दिया। तीन वनडे मैचों की सीरीज का यह आखिरी मैच है। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए।

भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए। उनके अलावा शिखर धवन 44 और महेंद्र सिंह धोनी ने 42 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद और डेविड विले ने तीन-तीन विकेट लिए। मार्क वुड को एक-एक सफलता मिली।

The post #INDvsENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 257 रन का टारगेट appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.