लंदन। मेजबान इंग्लैंड ने शनिवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 322 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है।
इंग्लैंड पहला मैच हार इस सीरीज में 0-1 से पीछे है।
इंग्लैंड के लिए जोए रूट ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए। वह पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 116 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान इयोन मोर्गन ने 51 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। डेविड विले 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से तेजी से 50 रन बनाने में सफल रहे।
जेसन रॉय ने 40 और जॉनी बेयस्टरे ने 38 रनों का योगदान दिया।
भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिए।
The post #INDvsENG: रूट ने लगाया शतक, इंडिया को सीरीज जीतने के लिए 323 रन की जरुरत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
