Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG : इन 5 खिलाड़ियों में से कल जिसने भी किया अच्छा प्रदर्शन उसी की टीम बनेगी विजेता

केएल राहुल की धमाकेदार पारी और कुलदीप यादव की खतरनाक गेदबाजी की वजह से पहले टी-20 मैच में जीत दर्ज कर दौरे की शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया की नजरें अब कल होने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीत पर होंगी. इस मैच में जीत हासिल कर भारत टी-20 सीरीज को अपने नाम करना चाहेगा.

हालांकि इंग्लैंड एक मजबूत टीम है, इसलिए भारत के लिए इतना आसान भी नही होगा. ऐसे में कल होने वाले मैच में पांच खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी होंगी.

5. जोस बटलर (इंग्लैंड)

जोस बटलर छोटे फॉर्मेट के जबरदस्त खिलाड़ी हैं. आईपीएल में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी दिखा चुके बटलर लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. पहले मैच में ही उन्होंने 69 रनों की एक शानदार पारी खेली. ऐसे में भारत चाहेगा कि बटलर जल्द ही आउट हो जाए. जिससे इंग्लैंड एक बड़े स्कोर की ओर ना पहुंच सके.

4. जेसन रॉय 

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय एक खतरनाक बल्लेबाज हैं. हालांकि पहले मैच में वह इससे पहले एक बड़े स्कोर की ओर पहुँचते उमेश यादव ने बोल्ड कर उनकी पारी को समाप्त कर दिया था. अगले मैच में भी टीम इंडिया रॉय को जल्द आउट कर पवेलियन भेजना चाहेगी.

3. विराट कोहली 

भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले टी-20 मैच में तीसरे नंबर पर नही बल्कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे. इसलिए उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नही मिला. अब इस मैच में विराट एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. क्योंकि भारत को लगभग दो महीने अभी इंग्लैंड में ही क्रिकेट खेलना है. ऐसे में विराट को अपनी लय हासिल करना जरुरी है. इसलिए सभी कोहली की इस मैच में विराट पारी देखना चाहेंगे.

2. कुलदीप यादव 

पहले ही मैच में पांच विकेट लेकर जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव पर अगले मैच में भी सबकी नजरें टिकी होंगी. कुलदीप एक बार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अपनी स्पिन गेंदबाजी में फसाते हुए देखे जा सकते हैं.

1. केएल राहुल 

इंग्लैंड में जाकर पहले ही मैच में नाबाद शतक से शुरुआत करने वाले केएल राहुल पूरी तरह से छा चुके हैं. जिस तरह से उन्होंने अंग्रेजों की धरती पर तूफानी बल्लेबाजी दिखाई है उसे भारतीय क्रिकेट प्रशंसक फिर देखना चाहेंगे. ऐसे में भारतियों की नजरें पूरे मैच में केएल राहुल की बल्लेबाजी देखने पर होंगी.

The post INDvsENG : इन 5 खिलाड़ियों में से कल जिसने भी किया अच्छा प्रदर्शन उसी की टीम बनेगी विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.