Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#INDvsENG-T20: रॉय की फिफ्टी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को दिया 199 रनों का टारगेट

ब्रिस्टल। जेसन रॉय (67) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को यहां काउंटी मैदान में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में भारत के खिलाफ नौ विकेट पर 198 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। रॉय के अलावा जोस बटलर ने 34, एलेक्स ने 30, जॉनी बेसरस्टो ने 25 और बेन स्टोक्स ने 14 रन का योगदान दिया।

भारत

भारत के लिए हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। पांड्या का टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में यह सर्वेश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

पांड्या के अलावा सिद्वार्थ कौल ने दो, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले दीपक चहर और उमेश यादव ने एक-एक विकेट लिया।

The post #INDvsENG-T20: रॉय की फिफ्टी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को दिया 199 रनों का टारगेट appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.