Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#INDvsENG-T20: विराट ब्रिगेड इंग्लैंड की चुनौती के लिए तैयार, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

मैनचेस्टर। भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आज ओल्डट्रेफर्ड स्टेडियम में इंग्लैंड को हराकर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। भारत के लिए यह दौरा काफी मुश्किल माना जा रहा है ऐसे में उसकी कोशिश पहले मैच में जीत हासिल कर दौरे की सकारात्मक शुरूआत करने की होगी।

विराट

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है। भारत ने हाल ही में आयरलैंड को दो टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से मात दी थी तो वहीं इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था।

दोनों टीमें जीत के साथ आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतर रही हैं, लेकिन इस बात से भी भलीभांती वाकिफ हैं कि जिन टीमों से वो जीत के आ रही हैं वो मौजूदा समय में आउट ऑफ फॉर्म हैं। इस लिहाज से दोनों टीमों के सामने अभी तक के सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी को हराने की चुनौती है।

मैच की जगह- भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

मैच का समय- भारतीय समयानुसार मैच रात 10:00 बजे शुरू होगा।

यहां देखें मैचों का लाइव प्रसारण- सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी टेन स्पोर्ट्स/एचडी पर होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग- सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर हो रही है।

संभावित प्लेइंग 11 

भारत-  विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या, सुरेश रैना, युजवेंद्रा चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव।

इंग्लैंड- इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बयर्सटो, जैक बाल, जोस बटलर, सैम कुरैन, टॉम कुरैन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, लियमा प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय और डेविड विले।

The post #INDvsENG-T20: विराट ब्रिगेड इंग्लैंड की चुनौती के लिए तैयार, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.