Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#INDvsENG-T20 : भारत ने टॉस जीता, इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का बुलावा

ब्रिस्टल। भारत के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंग्लैंड के ब्रिस्टल में होने वाले भारत और इंग्लैंड के आखिरी टी 20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं।

भारत

भारत ने टीम में दो बदलाव किए। भुवनेश्वर कुमार की जगह सिद्धार्थ कौल को लिया गया जबकि कुलदीप यादव की जगह दीपक चाहर को शामिल किया गया। इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर जो रूट की जगह बेन स्टोक्स को शामिल किया।

आज का यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति वाला है क्योकि तीन मैचों की सीरीज में भारत और इंग्लैंड के बराबरी के अंक हैं। सीरीज का पहला मैच भारत ने 8 विकेट से जीता था, जिसमें चाइनामैन कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए थे। वहीं दूसरा मैच इंग्‍लैंड के नाम रहा था।

तो ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बहुत अहम है। दोनों ही टीमें जीत के इरादे से उतरेगी।

संभावित प्लेइंग 11

भारत– रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, युजवेंन्‍द्र चहल.

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स, इयोन मॉर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, डेविड विली, लियाम प्लंकेट, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद, जैक बॉल।

The post #INDvsENG-T20 : भारत ने टॉस जीता, इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का बुलावा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.