Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#INDvsENG: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

लॉर्ड्स। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में शुक्रवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत इस सीरीज में इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में हरा चुका है। भारत की कोशिश आज के अपने विजयी क्रम को जारी रखने की होगी।

england

मेजबान इंग्लैंड के सामने इस मुकाबले में सबसे बड़ी चुनौती भारतीय स्पिनरों विशेषकर कुलदीप यादव से पार पाने की होगी। भारत तीन मैचों की सीरीज में अभी 1-0 से आगे चल रहा है।

रोहित शर्मा के धमाकेदार नाबाद शतक और कुलदीप यादव की रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी (25/6) की मदद से भारत ने नॉटिंघम में पहला वनडे आसानी से 8 विकेट से जीता था। कुलदीप का पहले मैच में कहर बरपा था और मेजबान बल्लेबाज उनके सामने टिक नहीं पाए थे, अब इन्हें मात्र एक दिन के अंतराल के बाद फिर उसी गेंदबाज का सामना करना है। स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के बाहर होने की वजह से इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई है। हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते हेल्स अब वनडे सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं।

टीमें (संभावित) – भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, महेंद्रसिंह धोनी, हार्दिक पांड्‍या, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, सिद्धार्थ कौल/भुवनेश्वर कुमार।

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोईन अली, डेविड विली, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जैक बॉल/सैम कुरैन।

The post #INDvsENG: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.