लीड्स। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने लीड्स के मैदान में भारत खेले जा रहे तीन मैचों के वनडे सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले हुए दो मैचों में से भारत ने एक में जीत हासिल की तो इंग्लैंड ने एक में बाजी मारी है। आज का यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक मैच है। जो जीतेगा सीरीज उसी के नाम होगी। तो ऐसे में दोनों टीमों की मंशा जीत की होगी।

कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सका था। अंत में महेंद्र सिंह धोनी अकेले रह गए थे और टीम मैच हार गई थी। भारत को जीत के लिए दोनों विभागों में उसी तरह का प्रदर्शन करना होगा जिस तरह का पहले मैच में किया था।
इंग्लैंड की बात की जाए तो उसने दूसरे मैच में अपने प्रदर्शन से बता दिया है कि वह बिना किसी तैयारी के नहीं उतरती। पहले मैच में कुलदीप ने छह विकेट लेकर उसकी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी लेकिन दूसरे मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों ने कुलदीप के खिलाफ होमवर्क किया और उन पर रन बनाए। कुलदीप को जो विकेट मिले वो कहीं न कहीं इंग्लैंड के बल्लेबाजों की खुद की गलती से मिले।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी जेसन रॉय, जॉनी बेयर्सटो, कप्तान इयोन मोर्गन, जोए रूट और बेन स्टोक्स के दम पर है।
संभावित प्लेइंग 11
भारत – विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शर्दूल ठाकुर और भुवनेश्वर कुमार।
इंग्लैंड – इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, जो रूट, जैक बाल, टॉम कुरैन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विले, मार्क वुड।
The post #INDvsENG: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का बुलावा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.