टी-20 और वनडे के बाद अब भारतीय टीम अंग्रेजों की धरती पर एक अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए मैदान में उतरने वाली है. टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का इंग्लैंड में रिकॉर्ड अच्छा नही है. मगर उसे भुलाकर विराट सेना टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. हालांकि हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस टेस्ट सीरीज के दौरान मैन ऑफ़ द टेस्ट सीरीज बन सकते हैं.
5. जो रूट

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट टेस्ट के एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं. 69 टेस्ट मैच खेल चुके रूट अभी तक 51.83 की औसत से 5960 रन बना चुके हैं. इंग्लैंड टीम अगर बड़ा स्कोर बनाती है, तो उसमें रूट का अहम योगदान रहता है. इस टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाकर वह मैन ऑफ़ द सीरीज बन सकते हैं.
4. एलिस्टर कुक

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में से एक एलिस्टर कुक हैं. अभी तक टेस्ट में 12 हजार से अधिक रन बना चुके कुक का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार रहा है. एलिस्टर ने पांच मौकों पर 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है. भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में वह एक बार फिर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.
3. जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के पिछले दौरे 2014 में जिस गेंदबाज ने भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा मुसीबतें पैदा की थीं तो वह जेम्स एंडरसन हैं. खासतौर पर वह विराट कोहली के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक रहे थे.
कोहली की दस पारियों में 4 बार जेम्स एंडरसन ने कोहली का विकेट लिया था. अगर इस बार भी एंडरसन अपनी तेज गेंदबाजी का जादू चलाते हैं तो वह मैन ऑफ़ द टेस्ट सीरीज के दावेदार हो सकते हैं.
2. आर अश्विन

टेस्ट क्रिकेट में 300 से अधिक विकेट ले चुके अश्विन एक अनुभवी स्पिनर गेंदबाज हैं. इसके अलावा वह टेस्ट में एक अच्छे ऑल राउंडर भी हैं. निचले क्रम में आते हुए अश्विन शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं. अपने अनुभव से गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छा करते हुए अश्विन इस टेस्ट सीरीज के मैन ऑफ़ द सीरीज बन सकते हैं.
1. विराट कोहली

एक अगस्त को विराट कोहली बर्मिंघम में जब पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे तो वह 2014 के अपने प्रदर्शन को भुलाकर शानदार शुरुआत करना चाहेंगे. भारत की जीत के लिए कोहली का बल्ला चलना अहम भी है. अगर ऐसा होता है तो वह मैन ऑफ़ द सीरीज के दावेदार भी हो सकते हैं.
The post INDvsENG : ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं मैन ऑफ़ द सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.