Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL जीतने वाली टीम से ज्यादा पैसे कमाती है फीफा विश्व कप में अंतिम स्थान पर रहने वाली टीम

स्पोर्ट्स डेस्क:फीफा वर्ल्ड कप 2018 के 21 वें संस्करण में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार इस विश्व कप अपना कब्जा जमाया है। इस फीफा के शुरू होने से पहले फ्रांस को कोई भी इस विश्व कप दावेदार नहीं मान रहा था। लेकिन इस विश्व कप में बहुत ज्यादा उल्टफेर देखने का मिला है। फीफा को जीतन वाली टीम के साथ इस विश्व कप में उपविजेता रही टीम को भी दुनिया भर से जमकर बधाईयां मिल रही है। आज हम आपको हमारी इस खबर में फीफा और आईपीएल में मिनले वाली राशाी के अंतर के बारे में बताएंगे। कई लोगों को लगता होगा की खेल की दुनिया में आईपीएल मैच जीतने वाली टीमों को सबसे ज्यादा पैसा मिलते होंगे। लेकिन अगर आपके मन में इस तरह की कोई बात है तो उसे अभी बाहर निकल दें और ध्यान से हमारी ये खबर पढ़े। अगर काई टीम आईपीएल को तीन बार जीतती है तो उसकी इनाम राशि लगभग 60 करोड़ होंगी जो आपको बहुत ज्यादा लगेगी। लेकिन फीफा विश्व कप में अंतिम स्थान पर रहेने वाली टीम को इतनी राशी मिल जाती है। अगर आपको हमारी इस बात पर विश्वास नहीं है तो आज हम हमारी इस खबर में आपको पूरी रिपोर्ट के साथ आपका संदेह दूर करेंगे।

फीफा विश्व कप 2018 के लिए पुरस्कार राशि

फीफा विश्व कप 2018 की कुल इनामी राशि 2700 करोड़ से ज्यादा की रखी गई है।

फीफा विश्व कप 2018 को जीतने वाली टीम फ्रांस को लगभग 260 करोड़ रुपये का इनाम मिला है
फीफा विश्व कप 2018 की उपविजेता रही क्रोएशिया टीम को लगभग 191 करोड़ रुपये की राशि मिली है।

फीफा विश्व कप 2018 में तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम को लगभग 164 करोड़ रुपये की राशि मिली है।
फीफा विश्व कप 2018 में चौथे नंबर की टीम इंग्लैंड को 150 करोड़ रुपये की राशि मिली है।

फीफा विश्व कप 2018 में क्वॉर्टरफाइनल खेलने वाली प्रत्येक टीम को 109 करोड़ रुपये की राशि मिली है।
फीफा विश्व कप 2018 के अंतिम 16 तक पहुंचने वाली टीम को 82 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।
फीफा विश्व कप 2018 ग्रुप स्टेज तक खेलने वाली टीमों को 54 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

आईपीएल 2018 के लिए पुरस्कार राशि

आईपीएल 2018 की विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये की राशि दी गई ​थी।

आईपीएल 2018 की उप विजेता टीम को 12.5 करोड़ रुपये की राशि दी गई ​थी।

आईपीएल 2018 में तीसरे नंबर की टीम को 8.75 करोड़ रुपये की राशि दी गई ​थी।

आईपीएल 2018 में चौथे नंबर की टीम को 8.75 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।



Herald