Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐसी दीवानगी नहीं देखी कहीं, इस IPS अधिकारी से मिलने के लिए लड़की ने कर दिया ये कारनामा

ऑफबीट डेस्क। अक्सर देखा गया हैं कि लोग किसी अभिनेता, राजनेता, क्रिकेटर या फिर किसी बड़ी हस्ती को पसंद करता हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया हैं जहां कई युवा खासकर लड़कियां एक आईपीएस अधिकारी को दिवानो की तरह प्यार करते हैं। दरअसल मध्यप्रदेश के आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर के कई ऐसे प्रशंसक हैं जो किसी भी हद तक जा सकते हैं। सचिन को बच्चे, बूढ़े और युवा सभी काफी पसंद करते हैं।

आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर के प्रति लोगो की इस दीवानगी का मुख्य कारण हैं उनकी पर्सनलिटी। सचिन अतुलकर ने अपने शरीर को इतनी शानदार तरीके से मैंटेन कर रखा हैं कि वे जहां भी जाते हैं वहां अपनी छाप छोड़ आते हैं। सचिन कई युवाओं के लिए वह फिटनेस आइकॉन हैं। यहीं नहीं सचिन अपने फिट शरीर और दमदार पर्सनलिटी के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

34 वर्षीय आईपीएस अफसर सचिन अतुलकर वैसे तो अपनी बॉडी बिल्डिंग और अपने लुक के लिए जाने जाते हैं, लेकिन और भी कई ऐसी वजह हैं जिनसे वे अपने आप सुर्ख़ियों में आ जाते हैं। एक बार एक 7 वर्षीय बच्चे के अभिभावक सचिन अतुलकर से मिलने आए। उनका कहना था कि उनके बेटे की जिद हैं कि वह तभी कुछ खाएगा जब उसे उनका ऑटोग्राफ मिल जाएगा। इसके बाद सचिन ने बच्चे को अपना ऑटोग्राफ दिया। उस समय सचिन की पोस्टिंग सागर जिले में एसपी के पद पर थी।

हाल ही में एक 27 साल की लड़की सचिन अतुलकर से मिलने को इतनी बेताब हुई कि पंजाब से उज्जैन उनसे मिलने पहुंच गई। यह लड़की पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं और मनोविज्ञान की छात्रा हैं। उसका कहना हैं कि वह सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी की फोटो देख उनकी बॉडी और लुक की दीवानी हो गई।

बता दें सचिनहर रोज 70 मिनट जिम में बिताते हैं। वह योग भी करते हैं। सचिन मात्र 22 साल की उम्र में ही आईपीएस अधिकारी बन गए थे। सचिन ने पहली बार में ही सिविल सेवा की परीक्षा पास की हैं। सचिन ने स्पोर्ट्स में भी कई मेडल्स हासिल किए हैं। सचिन के पिता वन विभाग में थे व भाई सेना में हैं।



Herald