Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IWF ने विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों में नए भार वर्गो को दी मंजूरी

बीजिंग। अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों में नए भार वर्गो को अपनी मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा पहली बार होगा जब विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों में नए भार वर्गो को लागू किया जाएगा।

आईडब्ल्यूएफ की कार्यकारी बोर्ड ने महिलाओं के लिए दस नए भार वर्ग और पुरुषों के लिए दस नए भार वर्ग को अपनी मंजूरी दी है। ये नए भार वर्ग पुरुषों के आठ और महिलाओं के सात पुराने भार वर्ग का स्थान लेंगे।

आईडब्ल्यूएफ ने यह फैसला अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा और महिलाओं और पुरुषों में समानता लाने के लिए किया है।

पुरुषों के 10 नए भार वर्गो में 55 किलोग्राम भार वर्ग, 61 किग्रा, 67 किग्रा, 73 किग्रा, 81 किग्रा, 89 किग्रा, 96 किग्रा, 102 किग्रा, 109 किग्रा और 109 से अधिक किग्रा शामिल हैं।

वहीं महिलाओं में जिन 10 नए भार वर्गों को शामिल किया गया हैं उनमें 45 किग्रा, 49 किग्रा, 55 किग्रा, 64 किग्रा, 71 किग्रा, 76 किग्रा, 81 किग्रा, 87 किग्रा और 87 से अधिक किग्रा शामिल हैं।

हालांकि, 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में पुरुषों और महिलाओं के केवल सात-सात वर्ग ही होंगे।

इसका मतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन वर्ग में कुल 14 स्वर्ण पदक होंगे जोकि 2016 के रियो डी जनेरियो ओलंपिक खेलों से एक कम है।

The post IWF ने विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों में नए भार वर्गो को दी मंजूरी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.