Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS Dhoni के फैन्स के लिए आई Good News, कैप्टन कूल की पिक्चर अभी बाकी है…

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: इंडिया में जितना क्रिकेट का क्रेज देखा जा सकता है, उससे कही ज्यादा टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी है. इसी वजह से साल 2016 में धोनी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाई थी. इस फिल्म में धोनी का किरदार बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था.

अब धोनी के फैन्स के लिए नई खुशखबरी आ गई है कि अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी पर अब सीक्वल फिल्म बनने जा रही है. खबर के मुताबिक अगले हिस्से में धोनी के कप्तानी में टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद की कहानी दिखलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें:

रांची में धोनी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी, लोगों ने फोड़े TV सेट्स

महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेटिंग करियर के अलावा सीक्वल फिल्म में उनके पर्सनल लाइफ के बारे में भी दिखलाया जाएगा. मिड डे के सोर्स के अनुसार सीक्वल के अगले पार्ट में इसी साल आईपीएल में धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने को भी दिखाया जा सकता है.

इतना ही नहीं, साल 2015 में हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल तक पहुंचने तक का सफर भी दिखलाया जाएगा. धोनी के रूप में सुशांत सिंह राजपूत ही अगले पार्ट में फिट बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं और वह धोनी के जैसे दिखने के लिए बैटिंग पर भी फोकस कर रहे हैं. यह खबर सुनने के बाद धोनी के फैन्स में काफी उत्साह दिख रहा है.

देखें वीडियो:

The post MS Dhoni के फैन्स के लिए आई Good News, कैप्टन कूल की पिक्चर अभी बाकी है… appeared first on Live Cities.