लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: एम एस धोनी को दुनियाभर में अपनी करिश्माई कप्तानी, मैच जिताऊ बल्लेबाजी और चालाक विकेटकीपिंग के लिए मशहूर हैं लेकिन उनके एक और स्टाइल की पूरी दुनिया कायल है. एम एस धोनी का हेयरस्टाइल भी उनकी पहचान है. पिछले 10 सालों में एम एस धोनी के बालों ने हमेशा सुर्खियां बटोरी है. जब-जब माही ने अपना हेयरस्टाइल बदला है वो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
आपको बता दें एम एस धोनी ने इंग्लैंड से लौटने के बाद एक बार फिर अपना लुक बदल लिया है. उन्होंने मुंबई के एक सलून में नया हेयरकट कराया है.
यह भी पढ़ें:
यो-यो टेस्ट पास कर गयी महिला क्रिकेट टीम, झूलन गोस्वामी ने शेयर की खुशी
एम एस धोनी ने एक बार फिर से वी हॉक हेयरकट रख लिया है. 37 साल के इस खिलाड़ी की फोटो मुंबई के सलून ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. धोनी पहले भी इस तरह का हेयरकट करवा चुके हैं. फैंस धोनी के इस लुक को खासा पसंद कर रहे हैं.
एम एस धोनी का जब करियर शुरू हुआ था तो वो लंबे बाल रखते थे. इसके बाद जैसे-जैसे वो सीनियर होते गए उनके बाल छोटे होते गए. 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद तो धोनी ने अपना सिर ही मुंडवा लिया था. धोनी आईपीएल के दौरान भी कई तरह के हेयरस्टाइल्स में दिखते थे. जिसमें मो हॉक, स्पाइक्स जैसे हेयरस्टाइल होते थे. माही के बालों की तारीफ सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ भी कर चुके हैं.
देखें वीडियो:
The post MS Dhoni ने बदला हेयरस्टाइल, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल! appeared first on Live Cities.