भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को कई नामों से जाना जाता है। एमएस धोनी को कैप्टन कूल, माही और भी न जाने कई नामों से जाना जाता है। उसी तरह से क्रिकेट के मैदान में अगर किसी खिलाड़ी को नंबर-7 से जाना जाए तो वो हैं महेन्द्र सिंह धोनी…. एमएसडी 7 यानि महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई को हुआ है और वहीं से ही उनके जीवन में कई ऐसी खास बातें हैं जो नंबर-7 से जुड़ जाती हैं।

धोनी का 7 नंबर ने अपने जन्म से लेकर अब तक साथ दिया है। इसी कारण से उनके करियर में नंबर 7 ने तो खास जगह बना ली है।
आज हम आपको 7 जुलाई को 37 साल के हुए महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन से जुड़े 7 नंबर की वो सात बातें बताते हैं, जो बनाती है खास….
जन्म के साथ ही जुड़े दो 7
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ। धोनी के जन्म की तारीख 7 है तो ये महीना भी 7 ही है। यहीं से ही नंबर सात का धोनी के साथ खास रिश्ता हो चला।

7 नंबर की जर्सी
हर किसी खिलाड़ी के करियर में उनका एक लकी नंबर होता है। उसी तरह से भारत के महान खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी 7 नंबर को उनके लिए बहुत ही भाग्यशाली मानते हैं। धोनी के करियर की शुरूआत से ही वो 7 नंबर की जर्सी को धारण करते आ रहे हैं।

7 की संख्या ने ही दिलाई कप्तानी की पहचान
भारतीय क्रिकेट टीम के करिश्माई कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी के करिश्मे का आगाज भी नंबर सात से ही हुआ है। धोनी को साल 2007 में भारतीय टीम की कप्तानी मिली और उसी साल पहले ही प्रयास में उन्होंने भारतीय टीम को विश्व टी-20 का ताज दिलाया। इसके बाद जो कमाल किया है वो दुनिया ने देखा है।

सात जन्मों का बंधन भी जुड़ा है सात के साथ
महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने वैवाहिक जीवन का सफर भी अजीब संयोग ही है कि नंबर 7 से शुरू किया है। यानि महेन्द्र सिंह धोनी ने जब शादी की तो वो भी साल के सातवें महीनें यानि जुलाई में की। 4 जुलाई 2010 को धोनी ने देहरादून में साक्षी के साथ सात फेरे लिए। इस दौरान वैसे धोनी के करीबी लोग ही जुट पाए थे।

धोनी को नंबर-7 का साथ बनाता है दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर
एमएस धोनी के जीवन में जब इतनी सारी नंबर-7 से जुड़ी चीजें हैं तो उनको एक सफल विकेटकीपर बनाने वाले दस्तानों को भला कैसे छोड़ देते। धोनी ने विकेटकीपिंग ग्लब्ज पर भी नंबर-7 लिखवाया है। धोनी अपने नंबर-7 के ग्वब्ज खास तौर पर बनवाते हैं।

गाड़ी का नंबर ने भी नहीं छोड़ा सात का साथ
आप ये तो जानते ही हैं कि महेन्द्र सिंह धोनी गाड़ियों के बहुत ही शौकिन हैं। धोनी को बाइक और कारों के कलेक्शन का बड़ा शौक है। इसी तरह से धोनी अपनी इन गाड़ियों के नंबर को भी आखिरी कोशिश तक सात से जोड़े रखने की कोशिश करते हैं।
धोनी के पास नंबर 7 से जुड़ी कई गाड़ियां हैं। उसी तरह से उन्होंने अपनी हमर गाड़ी को खास तौर पर 7781 का नंबर लिया। ये नंबर धोनी के जन्मदिन से जुड़ा है।

माही के लकी नंबर-7 से हैं SEVEN नाम का ब्रांड
महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने लकी नंबर-7 को अपने शुरू किए बिजनेस में भी साथ जोड़ा है। धोनी ने अपने नंबर सेवन के नाम से एक ब्रांड शुरू किया है।
SEVEN नाम के इस ब्रांड के स्टोर कई शहरों में देखने को मिल जाएंगे। इस ब्रांड में खास तौर पर स्पोर्ट्स शूज, टी-शर्ट और इसके साथ और भी चीजें हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post MSD 7, धोनी के करियर में 7 नम्बर के महत्व को साबित करती है ये 7 बाते appeared first on SportzWiki Hindi.