Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत में इस दिन लांच होगी New-Gen Audi A8, शानदार फिचर्स से होगी लैस

ऑटो डेस्‍क। भारत में वाहन कंपनियों के बीच मची होड को देखते हुए ऑटो सेक्‍टर में खलबली मच गई हैं। भारत में इन दिनों वाहन कंपनियां अपनी काफी दिलचस्‍पी दिखा रही हैं। हालहीं में जर्मनी की लग्‍जरी वाहन निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी नई कार को लांच करने का फैसला किया हैं। भारत में ये कार नेक्स्ट जेनरेशन ऑडी A8 के नाम से लांच की जायेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑडी की ये शानदार कार वर्ष 2019 की प्रारम्भिक छमाही में लांच की जायेगी। खबरों के मुताबिक कंपनी इस कार को इसी वर्ष में लांच करना चाहती हैं मगर कुछ कारणो से इसकी लांचिंग टालनी पड रही हैं।

ऑडी A8 की लांचिंग को लकर ऑडी इंडिया के हेड राहिल अंसारी ने जानकारी देते हु बताया हैं कि इस कार को आने वाले 12 महिनों के अंदर- अंदर ही लांच कर दिया जायेगा। इससे पहले इस कार को गत जुलाई में शो‍केस किया गया था। ऑडी की इस कार को Prologue concept पर तैयार किया गया हैं। बात अगर इस कार के लुक्‍स की करें तो इसे बेहद शानदार डिजाइन के साथ- साथ स्पोर्टी लुक भी दिया गया हैं। ऑडी A8 में कंपनी ने स्पोर्टी टेल लैम्प्स के साथ- साथ मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप और सिग्नेचर सिंगल-फ्रेम क्रोम ग्रिल शामिल किये हैं।

न्‍यू ऑडी A8 में कंपनी ने लग्जीरियस इंटीरियर दिया हैं। इस कार को इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑडी वर्चुअल कॉकपिट स्टैंडर्ड से लैस किया गया हैं। बात अगर इसके इंजन की करें तो यह कार तीन इंजन ऑप्शन में बेची जाती हैं मगर भारत में ये शुरूआती समय में वी6 इंजन में उतारी जायेगी। ऑडी की इस कार में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी शामिल की जा रही हैं। यह टेक्‍नोलॉजी 48-वोल्ट के इलेक्ट्रिक सिस्टम पर काम करेगी। सूत्रों के अनुसार ये कार वर्ष 2019 के पहले छमाही में भारत के अंदर दस्‍तक दे देगी।



Herald