वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की सीरीज के बाद आईसीसी ने वनडे रैंकिंग को अपडेट किया है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की ताजा वनडे अपडेट रैंकिंग के बारे में ही बताएंगे.
फखर जमान को हुआ है बड़ा फायदा

आपकों बता दें, कि आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सबसे बड़ा फायदा पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान को हुआ है. फखर जमान 8 स्थान के फायदे के साथ 16वें स्थान पर आ गये है. फखर जमान ने हाल में ही जिम्बाम्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और सीरीज में दोहरें शतक के साथ कुल 515 रन बनाये थे.
पाकिस्तान के ही दुसरे ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक़ भी 51 स्थान से 43वें स्थान पर पहुंच गये है. उन्होंने जिम्बाम्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और सीरीज में कुल 395 रन बनाये थे. आपकों बता दें, कि बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ही बने हुए है.
वही बांग्लादेश के तमीम इक़बाल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 287 रन बनाकर 13वें स्थान पर पहुंच गये है. शाकिब अल हसन भी तीन स्थान के फायद के साथ 26वीं रैंकिंग पर पहुंच गये है.
गेंदबाजो की रैंकिंग में बुमराह टॉप पर

गेंदबाजो की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह नंबर-1 स्थान पर बने हुए है. वही बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मोर्तजा सीरीज में 7 विकेट लेकर 8 स्थान के फायदे के साथ 19वें पायदान पर पहुंच गये है.
पाकिस्तान के शादाब खान 53वीं रैंकिंग से 31वीं रैंकिंग में पहुंच गये है. फहीम अशरफ भी 149वीं रैंकिंग से 79वीं रैंकिंग में पहुंच गये है.
इस प्रकार है आईसीसी की ताजा वनडे टीम रैंकिंग
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 इंग्लैंड 127
2 भारत 121
3 साउथ अफ्रीका 113
4 न्यूजीलैंड 112
5 पाकिस्तान 104
6 ऑस्ट्रेलिया 100
7 बांग्लादेश 92
8 श्रीलंका 77
9 वेस्टइंडीज 69
10 अफगानिस्तान 63
इस प्रकार है अपडेट टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 विराट कोहली 911
2 बाबर आजम 825
3 जो रूट 818
4 रोहित शर्मा 806
5 डेविड वार्नर 803
6 राँस टेलर 785
7 क्विंटन डी कॉक 783
8 फाफ डू प्लेसी 782
9 केन विलियम्सन 778
10 शिखर धवन 770
इस प्रकार है अपडेट टॉप 10 वनडे गेंदबाजो की सूची
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 जसप्रीत बुमराह 775
1 राशिद खान 763
3 हसन अली 742
4 ट्रेंट बोल्ट 699
5 जोश हेजलवुड 696
6 कुलदीप यादव 684
7 इमरान ताहिर 683
8 आदिल राशिद 681
9 कगिसो रबाडा 679
10 युज्वेंद्र चहल 666
इस प्रकार है अपडेट टॉप-5 वनडे ऑलराउंडर की सूची
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 शाकिब अल हसन 362
1 मोहम्मद नबी 323
3 मोहम्मद हफीज 322
4 मिचेल सेंटनर 317
5 एंजोला मैथ्यूज 306
The post ODI RANKING: आईसीसी की वनडे रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, जाने किस स्थान पर है भारत appeared first on SportzWiki Hindi.