क्रिकेट के खेल में वैसे तो खिलाड़ी अपनी एक उम्र के बाद अलविदा कह देते हैं। आमतौर पर ज्यादा से ज्यादा क्रिकेटरों को 40 साल तक या इससे एक दो साल ज्यादा की उम्र तक खेलते देखा गया है, लेकिन कुछ उदाहरण ऐसे रहे हैं जो 50 साल के बाद भी खेलते नजर आए हैं। लेकिन क्या आपने इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी खिलाड़ी को 52 साल की उम्र में खेलते देखा है ?

नीदरलैंड की महिला क्रिकेटर कैरॉलिन ने 52 साल की उम्र में की इंटरनेशल क्रिकेट में वापसी
वैसे आपका जवाब इसमें नहीं होगा। और ऐसा हुआ भी बहुत कम ही है। लेकिन इसी साल महिला टी-20 विश्व कप होने वाला है और इसी को लेकर इन दिनों क्वालिफायर मैच खेले जा रहे हैं। इस महिला विश्व टी-20 के लिए क्वालिफायर राउंड मे नीदरलैंड की एक खिलाड़ी ने मैदान में उतरने के साथ ही कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

कैरॉलिन ने 10 साल के बाद की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी
नीदरलैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ीैकेरॉलिन डी फॉव ने 52 साल की उम्र में यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में इंटरनेशल क्रिकेट सर्किट में वापसी की है। इस तरह से 52 साल की उम्र में किसी महिला खिलाड़ी का इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने के लिए उतरना ये पहला मौका है। कैरॉलिन डी फॉव ने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच साल 2008 जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

वापसी पर 52 साल की कैरॉलिन का बेहतरीन प्रदर्शन
शनिवार को 10 साल के बाद कैरॉलिन डी फॉव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। कैरॉलिन ने यूएई के खिलाफ खेले गए विश्व टी-20 के क्वालिफायर मुकाबले में अपनी 52 साल की उम्र में उतरने का कमाल किया।
इस मैच में नीदरलैंड को तो 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन कैरॉलिन ने जबरदस्त वापसी की। कैरोलिन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया। उन्होंने अपने स्पेल में 3.4 ओवर में 3 विकेट हासिल किए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में खेलने वाली महिला क्रिकेटर
| खिलाड़ी | देश | खिलाफ | उम्र | तारीख |
| कैरॉलिन डी फॉव | नीदरलैंड | यूएई(टी-20) | 52 साल 56 days | 7 जुलाई, 2018 |
| स्टीफन पावर | वेस्टइंडीज | दक्षिण अफ्रीका(वनडे) | 47 साल 355 दिन | 9 अप्रैल 2005 |
| के ग्रीन | इंग्लैंड | युवा इंग्लैंड (वनडे) | 45 साल 296 दिन | 18 जुलाई 1973 |
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post OMG- इस खिलाड़ी ने 52 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में की वापसी, आते ही बना दिया नया कीर्तिमान appeared first on SportzWiki Hindi.