टेक्नो डेस्क। भारत में स्मार्टफोनस की बढती डिमांड को देखते हुए चाइना की पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लांच करने वाला हैं। दरअसल भारत में आयोजित होने वाले एक इवेंट में ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को लांच करने का फैसला किया हैं। ये इवेंट 12 जुलाई को आयोजित होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओप्पो कंपनी ने मीडिया इंवेटेशन देने शुरू कर दिये हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस स्मार्टफोन को Oppo Find X के नाम से लांच कर सकती हैं। बात अगर फिचर्स की करें तो इस स्मार्टफोन को कंपनी मोटोराइज़्ड स्लाइडर कैमरा से लैस करने वाली हैं। ये कैमरा खूद-ब-खूद पॉप-अप होगा। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 3डी फेसियल सेसिंग जैसे हाईटेक फिचर्स को भी शामिल किया जा रहा हैं। नया Oppo Find X स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर रन करेगा।
बात अगर कीमत की करें तो इस स्मार्टफोन के बारें में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक खूलासा नही किया हैं। इससे जूडी जानकारी इवेंट में दी जायेगी। बात अगर पेरिस में लांच किये गये स्मार्टफोन की करें तो इसे वहां 999 यूरो यानि की तकरीबन 79,000 रुपये की कीमत में लांच किया गया था। खबरों के अनुसार इस स्मार्टफोन के लिमिटेड लैंबर्गिनी एडिशन भी रखे गये हैं। इस स्मार्टफोन में 512 जीबी का स्टोरेज शामिल किया गया हैं। ओप्पो के इस स्मार्टफोन को सुपर वीओओसी फ्लैश चार्ज से लैस किया गया हैं और इसकी कीमत 1,699 यूरो यानि की 1,34,400 रुपये तय की गई हैं।
बात अगर Oppo Find X के डिजाइन की करें तो कंपनी इसे दो वेरिएंट में लांच कर सकती हैं। ये रेड और ब्लू कलर में लांच किये जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 3डी फेशियल स्कैनिंग सुविधा दी जा सकती हैं। बात अगर कैमरा फिचर्स की करें तो इसमें फ्रंट व रियर कैमरा सैंसर नही दिये जायेंगें। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जायेगा। Oppo Find X में 6.42 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जायेगा। ये स्मार्टफोन 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। ओप्पो के इस दमदार स्मार्टफोन में 3730 एमएएच की बैटरी दी गई हैं।
Herald