टेक्नो डेस्क:ओप्पो केफोन को टक्कर देने के लिए शाओमी ने भी भारतीय बाजार में लांच करने की तैयारी कर ली है। मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 6 Pro लांच करने जा रही है। इस फोन को पहले ही चीन में लांच किया जा चुका है। इस फोन में आपको फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में आपको ड्यूल रियर कैमरा के साथ 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। इसफोन में आपको 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कंपनी इस फोन को तीन वेरिएंट के साथ लांच करेगी।
पहली 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगी। इस फोन में आपको 12 मेगापिक्सल का सेंसर है वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने 4 या 5 कलर के साथ उपलब्ध करवा सकती है।ओप्पो ने कुछ दिन पहले अपना नया स्मार्टफोन Oppo Find X को लांच किया था। लेकिन कंपनी इस फोन को अब भारतीय बाजार में लांच करने की तैयारी में लग गई है। खबरों के अनुसार इस फोन को 12 जुलाई को लांच किया जा सकता है। इस फोन में तीन कैमरी दिए गए है लेकिन यह कैमरे आपको दिखाई नहीं देंगे।
इस फोन मे आपको 6.4 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में आपको 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज और 3730mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन में आपको फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह 3डी फेशियल रिकॉग्निशन की सुविधा मिलेगी। इस फोन की कीमत भारत में लगभग 80,699 रूपये हो सकती है।
Herald