इंग्लैंड में भारत के खिलाफ प्रभावशाली चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले फखर जमान ने अपना प्रदर्शन जारी रखा है क्योंकि उन्होंने रविवार को ज़िम्बाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया को हराने में अहम भूमिका निभाते हुए 91 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

हालाँकि कल का मुकाबला खासा चर्चा में आ गया है, क्योंकि जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सरफराज अहमद के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है, इस कारण सुर्ख़ियों में आये हुए है।
इससे पहले आपको बता दें कल के मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जिसके बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 183 रन बनाये।
कंगारू टीम की तरफ से कल डार्सी शोर्ट ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाये, तो कप्तान फिंच ने 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस तरह टीम ने 183 रन बनाये, लेकिन इनका यह लक्ष्य छोटा पड़ गया, क्योंकि पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने यह लक्ष्य चार गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया और खिताब जीत लिया।

ग्लेन मैक्सवेल ने की यह हरकत
दरअसल आपको बता दें कि कल के मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तो पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने स्टार ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल से हाथ मिलाना चाहा, लेकिन उन्होंने हाथ नहीं मिलाया जबकि बाकी सभी खिलाड़ियों से हाथ। इस तरह उनकी यह शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई।
यहाँ देखिये पूरा वीडियो:-
Glenn Maxwell leaves Sarfraz hanging.
When they do this, you know you’ve hit a chord. pic.twitter.com/HwNRazhS12
—
(@_Ciroph) July 8, 2018
For those who missed it. This is what happened. pic.twitter.com/nORNAMLTPR
— Taimoor Zaman (@taimoorze) July 8, 2018
कल मैच में मैक्सवेल ने बल्लेबाजी में तो कुछ ख़ास नहीं किया, लेकिन गेंदबाजी में जरूर दो विकेट लिए। हालाँकि इस फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन सबसे लाजवाब रहा, क्योंकि उन्होंने महज एक ही मुकाबला हारा जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था। बाकी मैचों में सबने अच्छा प्रदर्शन किया।
The post PAKvAUS: पाकिस्तान की जीत के बाद मैक्सवेल ने की शर्मनाक हरकत नहीं मिलाया पाक कप्तान से हाथ appeared first on SportzWiki Hindi.
(@_Ciroph)