इंतजार की घड़िया खत्म और कुछ ही घंटो में भारतीय टीम का मिशन इंग्लैंड शुरू होने जा रहा है। इंग्लैंड के बड़े और मुश्किल दौरे की शुरूआत भारतीय टीम मंगलवार को तीन मैचों की टी-20 मैचों की सीरीज के साथ करने जा रही है। इस टी-20 सीरीज के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।

विराट कोहली इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे पहले टी-20 में
टी-20 सीरीज से पहले किसी एक टीम को प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता है। क्योंकि जहां भारतीय टीम आयरलैंड को हराकर यहां पर उतरेगा तो वहीं मेजबान इंग्लैंड की टीम भी ऑस्ट्रेलिया को मात देकर बुलंद हौंसलों के साथ उतरेगी। ऐसे में मुकाबला टक्कर का देखा जा सकता है। भारतीय टीम इंग्लैंड को उनकी जमीं पर हराने के लिए अपने इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है।

विराट कोहली(कप्तान)
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली चाहे किसी भी फॉर्मेट में उतरे उन पर तो उम्मीदें सबसे ज्यादा रहती हैं। विराट कोहली भले ही आयरलैंड के खिलाफ तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन इनकी सबसे बड़ी खासियत ही ये है कि वो लगातार फ्लॉप नहीं रहते हैं।
![]()
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट के बहुत ही खतरनाक खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। रोहित शर्मा एक बार आंखें जमने के बाद किसी भी टीम की धज्जियां उड़ा सकते हैं। रोहित ने इंग्लैंड को इसका एक शो आयरलैंड के खिलाफ दिया दिया है।
![]()
शिखर धवन
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस टीम की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत हैं। धवन पर शुरूआत में ही भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत देने की जिम्मेदारी रहती है। इसे उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में दिखा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ भी धवन का ये रूप देखने को मिलेगा।
![]()
सुरेश रैना
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर के सबसे अच्छे बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए इंग्लैंड की ये सीरीज अहम होने वाली हैं क्योंकि उन्हें लंबे समय के बाद पिछले ही महीनों भारतीय टीम में जगह मिली हैं। रैना ने अपनी फॉर्म को आयरलैंड के खिलाफ जाहिर बी कर दिया है।
![]()
केएल राहुल
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का तो क्या कहना। इस बल्लेबाज को जब भी मौका दिया जाता है अपने आप को साबित करते हैं। राहुल को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में मौका मिला तो उन्होंने बता दिया वो बाहर बिठाने के लायक नहीं हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जान बन चुके महेन्द्र सिंह धोनी को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में आराम दिया था। धोनी पर तो हर किसी भारतीय फैंस की नजरें हैं क्योंंकि वो आईपीएल में अपने नए रूप के साथ यहां पर आए हैं।
![]()
हार्दिक पंड्या
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी तूफानी फॉर्म का ट्रेलर इंग्लैंड के दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ दिखा दिया है। हार्दिक की ये शैली एक तरह से इंग्लिश गेंदबाजों के लिए चेतावनी है। हार्दिक को अपना यहीं रूप इंग्लैंड के खिलाफ जारी रखना होगा।
![]()
भुवनेश्वनर कुमार
भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी ब्रिगेड की धुरी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए इंग्लैंड की कंडिशन मददगार साबित हो सकती हैं। भुवी को आयरलैंड के खिलाफ तो एक मैच खेलने का मौका मिला लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्हीं के कंधो पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
![]()
युजवेन्द्र चहल
भारतीय टीम में रिस्ट स्पिन युजवेन्द्र चहल ने जब से जगह बनायी है तब से उन्होंने अपनी चतुरायी भरी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों के सामने परेशानी खड़ी की है। युजवेन्द्र चहल ने यूके दौरे की शुरूआत भी आयरलैंड के खिलाफ शानदार तरीके से की। इंग्लैंड के खिलाफ भी चहल अपना कमाल दिखा सकते हैं।

कुलदीप यादव
भारतीय क्रिकेट की सीमित ओवर की टीम की सबसे अहम खिलाड़ी बन चुके चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आयरलैंड के खिलाफ अपनी फॉर्म साबित की। कुलदीप यादव पर कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रहेगी।
![]()
उमेश यादव
भारतीय टीम की गेंदबाजी आक्रमण की सबसे बड़ी ताकत जसप्रीत बुमराह टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उमेश यादव को मौका देगी। उमेश यादव को आयरलैंड के खिलाफ मौका मिला था जहां उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था।
![]()
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post PLAYING 11- इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम, ये खिलाड़ी करेगा बुमराह की भरपाई appeared first on SportzWiki Hindi.