Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PLAYING 11- पहले वनडे के लिए घोषित हुई भारतीय टीम, 3 साल बाद इस खिलाड़ी को मिली जगह

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज को अपने नाम करने के साथ ही जबरदस्त उत्साहित हैं और वो अब आत्मविश्वास से लेस होकर गुरूवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार है। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक रहने की पूरी संभावना है।

पहले वनडे में ये हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

लेकिन भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में अपने टी-20 सीरीज में किए गए प्रदर्शन को वनडे सीरीज में भी जारी रखना चाहेगी। इसी को लेकर 12 जुलाई को हेने वाले पहले वनडे मैच में भारतीय टीम जीत के लिए एक संतुलित टीम के रूप में नजर आ सकती है। इस टीम में कप्तान विराट कोहली इन 11 खिलाड़ियों को जगह दे सकते हैं। लेकिन दिनेश कार्तिक को एक बार फिर से निराश होना पड़ सकता है।

विराट कोहली(कप्तान)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम की सबसे बड़ी जान हैं। विराट कोहली टी-20 सीरीज में तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन अपने सबसे पसंदीदा वनडे फॉर्मेट में कोहली का दम देखने को मिल सकता है।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच में शतक लगाकर अपनी फॉर्म को साबित किया। रोहित शर्मा अपनी उसी फॉर्म को वनडे सीरीज में जारी रखने की कोशिश करेंगे।

शिखर धवन

गब्बर के नाम से लोकप्रिय हो चके भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला टी-20 सीरीज में नहीं चल सका था। लेकिन शिखर धवन वनडे सीरीज में अपनी फॉर्म को हासिल करने की कोशिश करेंगे।

केएल राहुल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल तो इन दिनों अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं। केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शानदार शतक लगाया था और उनकी जगह वनडे टीम में तय है साथ ही राहुल से बड़ी उम्मीदें भी हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय सीमित ओवर की क्रिकेट टीम के अभिन्न अंग विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी पर तो हमेशा ही हर किसी की नजरें लगी रहती हैं। महेन्द्र सिंह धोनी वनडे सीरीज में एक बार फिर से फिनिशर की भूमिका में दिखेंगे।

सुरेश रैना

भारतीय के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना को वनडे सीरीज में भाग्य के सहारे मौका मिला है। रैना को अंबाती रायडू के यो-यो टेस्ट में फेल हो जाने के बाद वनडे टीम के लिए चुना। ऐसे में रैना वनडे में मिले मौके को भुनाना चाहेंगे।

 

 

हार्दिक पंड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या तो अब सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं। हार्दिक पंड्या ने टी-20 सीरीज में हरफनमौला प्रदर्शन किया था और वनडे सीरीज में भी इसी के प्रयास में रहेंगे।

भुवनेश्वनर कुमार

भारतीय टीम की गेंदबाजी ब्रिगेड के अगुआ भुवनेश्नर कुमार वैसे टी-20 सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर सके लेकिन जिस तरह के ये गेंदबाज हैं उनको किसी भी टीम से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भुवी वनडे में कमाल दिखाने को तैयार हैं।

युजवेन्द्र चहल

भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल पर वनडे सीरीज में बड़ी उम्मीदें रहेंगी। युजी टी-20 सीरीज के तीनों ही मैचों में कमाल नहीं दिखा सके लेकिन युजी की गेंदो की करामात वनडे में देखने को मिल सकती है।

कुलदीप यादव 

युजवेन्द्र चहल के साथी गेंदबाज चाइनामैन कुलदीप यादव का प्रदर्शन सीमित ओवर की क्रिकेट में बेहतरीन रहा है। कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। वनडे सीरीज में कुलदीप से यहीं आस है।

उमेश यादव

डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह के नहीं होने पर उमेश यादव को ही ये जिम्मेदारी संभालनी है। उमेश यादव ने टी-20 क्रिकेट में विकेटजरूर निकाले लेकिन रनों की गति पर अंकुश नहीं लगा सके। उमेश वनडे में उसी में सुधार करेंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post PLAYING 11- पहले वनडे के लिए घोषित हुई भारतीय टीम, 3 साल बाद इस खिलाड़ी को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.