टी-20 सीरीज जीतने के बाद वनडे में भारतीय टीम ने जीत के साथ शानदार ढंग से आगाज किया है. दूसरा मैच भी जीत भारतीय टीम सीरीज जीतना चाहेगी.
इसकों लेकर भारतीय टीम अगले मैच में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी. एक बदलाव के साथ यह होगी टीम इंडिया की प्लेयिंग इलेवन. देखें पूरा…
शिखर धवन

टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले धवन का जगह फिक्स है, धवन शानदार फार्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं. दूसरे वनडे मैच में यह बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे.
रोहित शर्मा

पहले वनडे में शानदार नाबाद शतक जड़ने वाले हिट मैन दूसरे मैच में भी यही लय जारी रखना चाहेंगे. टी-20 में भी रोहित प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे. अब वनडे में यह कमाल दिखा रहे हैं.
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान कोहली पूरी तरह फिट है और शानदार टच में दिख रहे हैं . ये तो टीम में रहेंगे ही.
केएल राहुल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल तो इन दिनों अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं. केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शानदार शतक लगाया था और उनकी जगह वनडे टीम में तय है साथ ही राहुल से बड़ी उम्मीदें भी हैं.
महेन्द्र सिंह धोनी

सीमित ओवर क्रिकेट के धोनी अभिन्न अंग है. महेन्द्र सिंह धोनी वनडे सीरीज में एक बार फिर से फिनिशर की भूमिका में दिखेंगे. हालांकि पहले वनडे में इन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला.
सुरेश रैना

लम्बे अरसे बाद वापसी कर रहे रैना भी जबरजस्त फार्म में हैं. पहले मैच में भारत ने 8 विकेट से मैच जीता इस वजह से इन्हें भी बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. मौका मिलने पर रैना क्या कमाल दिखाते हैं यह दूसरे वनडे में देखने को मिलेगा.
हार्दिक पंड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या तो अब सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं. हार्दिक पंड्या ने टी-20 सीरीज में हरफनमौला प्रदर्शन किया था और वनडे सीरीज में भी इसी के प्रयास में रहेंगे.
भुवनेश्वनर कुमार

सिद्धार्थ कौल की जगह इस मैच में भुवी को मौका दिया जाएगा. भुवी वैसे तो टी-20 सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर सके लेकिन जिस तरह के ये गेंदबाज हैं उनको किसी भी टीम से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. भुवी वनडे में कमाल दिखाने को तैयार हैं.
युजवेन्द्र चहल

भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल पर वनडे सीरीज में बड़ी उम्मीदें रहेंगी. युजी टी-20 सीरीज के तीनों ही मैचों में कमाल नहीं दिखा सके लेकिन युजी की गेंदो की करामात वनडे में देखने को मिल सकती है.
कुलदीप यादव

चाइनामैन कुलदीप यादव तो टी-20 के वनडे में भी कहर ढा रहे हैं. पहले मैच में 6 विकेट झटक इस गेंदबाज ने सनसनी मचा दी है. इंग्लिश बल्लेबाज सदमे में हैं. अब देखना है दूसरे मैच में इंग्लैंड टीम कुलदीप से कैसे निपटी है.
उमेश यादव

डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह के नहीं होने पर उमेश यादव को ही ये जिम्मेदारी संभालनी है. उमेश यादव ने टी-20 क्रिकेट में विकेट जरूर निकाले लेकिन रनों की गति पर अंकुश नहीं लगा सके. उमेश वनडे में उसी में सुधार करेंगे.
The post PLAYING 11:दुसरे वनडे के लिए भारतीय टीम घोषित, लम्बे समय बाद होगी इस भारतीय खिलाड़ी की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.